Home Remedies To Lighten Your Skin Tone: कई बार चेहरे की स्किन के साथ शरीर की स्किन को साफ करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में कई लोग स्किन की रंगत को निखारने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन ज्यादा प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन को नुकसान हो सकता हैं। ऐसे मे स्किन को साफ और रंगत को निखारने के लिए कुछ घरेलू उपायों को भी ट्राई किया जा सकता हैं। ये घरेलू उपायों करने से स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। ये घरेलू उपाय करने से स्किन की रंगत साफ होने के साथ त्वचा मुलायम भी बनेगी। इन को घर पर आसानी से किया जा सकता हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
तेल मालिश
तेल मालिश करने से शरीर की रंगत में सुधार होने के साथ त्वचा को पोषण भी मिलता है। शरीर की मालिश करने से मांसपेशियों को आराम मिलने के साथ शरीर का ब्लड सर्कुलेशन लेवल भी अच्छा होता हैं। मालिश करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि ये त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है।
टमाटर का रस
टमाटर का रस शरीर की रंगत सुधारने के साथ त्वचा को कोमल बनाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए टमाटर के पल्प को निकाल कर इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे मिला लें। इस मिश्रण को शरीर पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद शरीर को नॉर्मल पानी से वॉश करें। टमाटर में मौजूद लाइकोपीन सन टैन को हटाने में मदद करता है। वहीं नींबू शरीर के दाग-धब्बों को हटाता हैं।
हल्दी
हल्दी का इस्तेमाल स्किनकेयर में काफी होता है। हल्दी स्किन की रंगत निखारने के साथ दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करती हैं। शरीर पर हल्दी का इस्तेमाल करने के लिए हल्दी में नींबू का रस की कुछ मिला कर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को शरीर पर 10 मिनट के लिए लगा लें। उसके बाद शरीर को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये उपाय करने से शरीर ग्लोइंग भी बनता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में नहाने से पहले शरीर पर तेल लगाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
बेसन और दही
बेसन और दही शरीर के कालेपन को दूर करने के साथ स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। चेहरे पर बेसन और दही को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को शरीर पर 15 मिनट लगाकर वॉश करें। इस मिश्रण से स्किन अंदरूनी तौर पर साफ होती है और स्किन ग्लोइंग भी बनती है।
चंदन पाउडर
चंदन पाउडर स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। चंदन के पाउडर का शरीर पर इस्तेमाल करने के लिए एक चम्मच चंदन का पाउडर लें। उसमें जरा सी हल्दी और कुछ बूंदे नींबू के रस की मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को शरीर पर लगाकर 10 मिनट के बाद शरीर को वॉश करें। ऐसा नियमित करने से शरीर की रंगत सुधारने के साथ स्किन ग्लोइंग भी बनती है।
शरीर की रंगत सुधारने के लिए इन घरेलू उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको स्किन पर कोई एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर इनका इस्तेमाल करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version