चंदन पाउडर में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखरी-मुलायम बनेगी स्किन

Chandan Powder for Face in Hindi: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप चंदन पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। चंदन पाउडर में क्या मिलाकर लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
चंदन पाउडर में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखरी-मुलायम बनेगी स्किन

What to Mix with Chandan Powder for Face in Hindi: भारतीय घरों में चंदन का उपयोग पूजा-पाठ के लिए किया जाता है। इसके अलावा चंदन का यूज कॉस्मेटिक्स में भी किया जाता है। कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां चंदन से साबुन, क्रीम, मॉइश्चराइजर आदि बनाते हैं। वहीं, कुछ कंपनियां चंदन का पाउडर भी बनाकर बेचती है। चंदन के पाउडर का उपयोग स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जा सकता है। चंदन का पाउडर लगाने से मुहांसों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा चंदन का पाउडर रेडनेस, सनटैन और डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करने में मदद कर सकता है। चंदन के पाउडर का यूज ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स को दूर करने और स्किन को एकसार करने के लिए भी किया जा सकता है। अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर चंदन पाउडर में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (chandan powder mein kya mila kar lagana chahie)? या फिर चंदन पाउडर में क्या मिलाकर लगाना चाहिए? (What to Mix with Chandan Powder for Face in Hindi)

चंदन पाउडर में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?- What Can You Mix with Sandalwood Powder in Hindi

1. चंदन पाउडर और टमाटर का रस

आप चंदन के पाउडर में टमाटर का रस मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें एक चम्मच टमाटर का रस मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे से ब्लैकहेड्स, व्हाइटहेड्स रिमूव होंगे। साथ ही स्किन की गहराई से सफाई भी होगी।

chandan powder face pack

2. चंदन पाउडर और मुल्तानी मिट्टी

क्या हम मुल्तानी मिट्टी के साथ चंदन पाउडर मिला सकते हैं? (Can we mix Multani Mitti with chandan powder?) जी हां, आप चंदन के पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी और 2 चम्मच दूध या गुलाब जल के डालें। अब मुल्तानी मिट्टी को अच्छी तरह से पिघलने दें और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

3. चंदन पाउडर और शहद

मुहांसों को दूर करने और स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए आप चंदन के पाउडर में शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें 2-3 चम्मच शहद डालें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद धो दें। आप चंदन और शहद के फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं। इससे स्किन मुलायम और सॉफ्ट बनेगी। साथ ही चेहरे की स्किन की खूबसूरती भी बढ़ेगी। 

4. चंदन पाउडर और गुलाब जल

आप चंदन के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन का पाउडर लें। इसमें 2-3 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें और फिर अपने पूरे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। रोजाना चंदन पाउडर और गुलाब जल को चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल भी रिमूव होगा। 

5. चंदन पाउडर और दही

आप चंदन के पाउडर में दही मिलाकर भी अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप चंदन के पाउडर में 2 चम्मच दही डालें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद अपने चेहरे को ताजे पानी से अच्छी तरह से धो लें। आप चंदन पाउडर और दही के फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर हैं दाग धब्बे, तो इन 4 तरीकों से इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी

Read Next

चेहरे पर आंवला कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके

Disclaimer