How to Remove Dark Spots on Face with Multani Mitti in Hindi: खिली, निखरी और क्लीयर स्किन हर किसी को पसंद होती है। लेकिन धूल-मिट्टी, प्रदूषण और तनाव की वजह से अकसर लोगों को स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना ही पड़ जाता है। इसके अलावा अनहेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की कमी भी स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अलग-अलग तरह की त्वचा समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। लेकिन पिंपल्स या मुहांस निकलना बेहद आम होता है। अधिकतर लोगों को मुहांसों का सामना जरूर करना पड़ता है। एक समय के बाद मुहांसे तो मिट जाते हैं, लेकिन मुहांसों के काले दाग चेहरे पर लंबे समय तक रह जाते हैं। काले दाग धब्बे चेहरे की खूबसूरती को काफी हद तक खराब कर देते हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। लेकिन आप चाहें तो चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का उपयोग भी कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाएं? या फिर मुल्तानी मिट्टी से दाग कैसे हटाएं? (How to Clear Dark Spots on your Face Naturally)
मुल्तानी मिट्टी से चेहरे के दाग धब्बे कैसे हटाएं?- How to Remove Dark Spots on Face with Multani Mitti in Hindi
1 .मुल्तानी मिट्टी और नींबू का रस
अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हो गए हैं, तो आप मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर, नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?
2. मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल
चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल और एलोवेरा मिलाएं। अब मुल्तानी मिट्टी को अच्छी तरह से पिघलने दें। इसके बाद इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस पेस्ट को लगाने से आपके चेहरे के दाग धब्बे धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे।
3. मुल्तानी मिट्टी और हल्दी
आप चाहें तो चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप एक बाउल में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। अब इसमें चंदन पाउडर, बेसन, गुलाब जल और हल्दी डालें। इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे के दाग धब्बे धीरे-धीरे रिमूव होने लगेंगे। आपको एक निखरी और खूबसूरत स्किन मिलेगी।
इसे भी पढ़ें- Open Pores: चेहरे पर हो गए हैं गड्ढे, तो इन 4 तरीकों से लगाएं मुल्तानी मिट्टी
4. मुल्तानी मिट्टी और दही
आप मुल्तानी मिट्टी और दही का पेस्ट बनाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें दही डालें और पेस्ट को तैयार होने दें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए आप इस पेस्ट का हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
How to Remove Dark Spots on Face with Multani Mitti in Hindi: चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस, एलोवेरा जेल, हल्दी या फिर हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं।