Skin Ke Daag Dhabbe Kaise Hataye: धूप, पसीना, धूल और गंदगी की वजह से ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं। ऐसे में चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। कई बार कुछ लोगों इनको नाखूनों से ही फोड़ने लगते हैं। हालांकि इससे कील वाले मुंहासे तेजी से तो ठीक होते हैं. लेकिन, इनके निशान चेहरे को खराब करते हैं। चेहरे पर मुंहासों के बने निशान आपकी पर्सनेलिटी को प्रभावित कर सकते हैं। कुछ युवा इन निशानों की वजह से टेंशन में आ जाते हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका चेहरा बेदाग और चमकदार दिखाई दे। इसके लिए वह चेहरे पर बने निशानों और दाग-धब्बों को दूर करने के लिए मेडिकल ट्रीटमेंट और कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट्स लेते हैं। यह ट्रीटमेंट्स निशानों को कम करने में मदद करते हैं। लेकिन, इनसे कुछ लोगों के चेहरे पर रिएक्शन होने की संभावना होती है। ऐसे में घरेलू उपायों से इन निशानों को साफ करना या कम करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। चेहरे की समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सालों से किया जा रहा है। इस लेख में जानते हैं कि चेहरे पर दाग-धब्बे, मुंहासे, झाइयां या रुखापन के कारण होने वाले दाग-धब्बों के निशान को हल्का करने के लिए आपको किन चीजों के साथ नारियल तेल का उपयोग (nariyal tel skin ke daag dhabbe kaise hataye) करना चाहिए।
स्किन के लिए नारियल तेल के फायदे - Coconut Oil Benefits For Skin In Hindi
नारियल तेल के शुद्ध रूप (वर्जिन कोकोनट ऑयल) से आप स्किन की डैमेज हुए सेल्स को दोबारा से रिपेयर कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। नारियल तेल स्किन को सॉफ्ट बनाने, डेड स्किन सेल्स को साफ करने, झाइयों और टैनिंग के प्रभाव को कम करने और चेहरे पर बने निशानों को कम करने में मदद करते हैं। आगे जानते हैं कि चेहरे को साफ और बेदाग बनाने के लिए आप नारियल तेल में किन चीजों का उपयोग करें।
चेहरे को बेदाग बनाने के लिए नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीजे - What To Mix In Coconut Oil For Spotless Skin In Hindi
नारियल तेल और एलोवेरा जेल (Coconut Oil And Aloe Vera Gel)
एलोवेरा जेल स्किन को रिपेयर करने और जलन सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह स्किन के टेक्सचर को भी स्मूद करता है। ऐसे में जब आपके चेहरे पर दाग धब्बे बढ़ जाते हैं तो आप उस दौरान एक चम्मच नारियल तेल में 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं। आप इस पेस्ट को रातभर के लिए भी चेहरे पर लगा सकते हैं।
नारियल तेल और हल्दी (Coconut Oil And Turmeric)
हल्दी और नारियल तले में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह चेहरे की सूजन, मुंहासे और दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करती है। इसे बनाने के लिए एक चम्मच नारियल में करीब एक चुटकी हल्दी मिलाएं। तैयार मिश्रण को अपने चेहरे के दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। इसे लगाने के बाद करीब 20 से 25 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें। इससे मुंहासे कम होते हैं, दाग-धब्बे हल्के होते हैं और स्किन टोन निखरती है।
नारियल तेल और नींबू का रस (Coconut Oil And Lemon Juice)
नारियल तेल और नींबू का रस आपकी स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है। साथ ही, पिग्मेंटेशन की समस्या को भी कम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप एक चम्मच नारियल तेल में करीब आधा नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं। इसके बाद चेहरे को साफ करें। इस मिश्रण को धूप में नहीं लगाना चाहिए।
नारियल तेल और शहद (Coconut Oil And Honey)
नारियल तेल और शहद में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। यह ड्रायनेस को दूर कर स्किन को ग्लो देता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप दोनों चीजों को बराबर मात्रा में मिला लें। इसके बाद इसे चेहरे पर अप्लाई करें। जब यह हल्का सूख जाए तो गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें।
नारियल तेल और चंदन पाउडर (Coconut And Sandalwood Powder)
नारियल तेल और चंदन पाउडर स्किन को ठंडक प्रदान करता है, इससे टैनिंग दूर होती है। साथ ही, दाग-धब्बे हल्के होने लगते हैं। इससे बनाने के लिए आप नारियल तेल में करीब आधा चम्मच मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर सप्ताह में दो से तीन बार लगाएं। इससे चेहरा साफ होता है।
इसे भी पढ़ें : पिगमेंटेशन दूर करने के लिए ऐसे लगाएं चेहरे पर लीची, हट जाएंगे चेहरे के दाग-धब्बे
स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। यह स्किन को पोषण प्रदान करता है। नारियल तेल में हल्दी, नींबू, शहद, ऐलोवेरा और चंदन आदि को मिक्स करके उपयोग कर सकते हैं। इससे मुंहासे, दाने, रुखापन और दाग तेजी से कम होते हैं।
FAQ
पिगमेंटेशन को हटाने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?
पिगमेंटेशन को हटाने के लिए आप नींबू और दही का मिश्रण, एलोवेरा और विटामिन-ई का उपयोग, या आलू का रस लगाना। इसके अतिरिक्त, सनस्क्रीन का उपयोग और हाइड्रेटेड रहना भी महत्वपूर्ण है।पुराने से पुराने दाग धब्बे कैसे हटाए?
चेहरे के पुराने दाग धब्बे हटाने के लिए आप पौष्टिक आहार का सेवन करें। साथ ही, चेहरे की गंदगी को समय-समय पर साफ करने की आदत डालें। इसके अलावा, चेहरे पर मास्क का उपयोग करें।चेहरे पर झाइयां और दाग कैसे हटाएं?
चेहरे की झाइयां को हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे स्किन रिपेयर होती है और दाग और पिग्मेटेंशन को साफ करता है।