मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद कई बार स्किन ड्राई हो जाती है। इसलिए इसके प्रयोग के बाद आपको कुछ चीजें चेहरे पर जरूर लगानी चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?


मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। चेहरे पर नियमित मुल्तानी मिट्टी लगाने से पिंपल्स, झाइयां, एक्ने और डार्क सर्कल्स की समस्याएं खत्म होती हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरा काफी ड्राई हो जाता है। जिस कारण अगर मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक हटाने के तुरंत बाद चेहरे पर कुछ न लगाया जाए, तो स्किन खिंची-खिंची लगती है और लंबे समय में ये झुर्रियों की समस्या बढ़ा सकता है। इसी कारण की वजह से नियमित मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने के बाद चेहरे पर ग्लो भी कम होने लग जाता है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं, तो हम आपको बता रहे हैं कुछ अच्छे विकल्प।

मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं

मुल्तानी मिट्टी चेहरे की कई समस्याओं को आसानी से दूर करने में फायदेमंद होती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धोएं। चेहरे को टॉवल की सहायता से पोंछने के बाद एक अच्छे मॉइस्चराइजर से स्किन को मॉइस्चराइज करें। इससे स्किन को पोषण मिलेगा। ध्यान रखें अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो ऑयल बेस्ड मॉइस्चराइजर या जेल का प्रयोग न करें, बल्कि ऑयल फ्री मॉइस्चराइजर लगाएं। चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने से चेहरे की ड्राईनेस दूर होगी, साथ ही चेहरे पर चमक भी बढ़ेगी।

इन नैचुरल मॉइस्चराइजर का भी कर सकते हैं प्रयोग

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल स्किन को पोषण देने के साथ त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। त्वचा पर एलोवेरा जेल लगाने से स्किन को पोषण मिलेगा, जिससे स्किन चमकदार बनेगी। मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाने के बाद स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने से चेहरा ड्राईनेस से बचेगा और निखार भी बढ़ेगा।

ग्लिसरीन

ग्लिसरीन चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ग्लिसरीन नैचुरल मॉइस्चराइजर है। स्किन पर इसके इस्तेमाल से मुहांसे, फाइन लाइन्स और डार्क सर्कल्स की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

नारियल तेल

अगर आप मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद ड्राई स्किन की समस्या से परेशान हैं, तोचेहरे पर नारियल तेल लगा सकते हैं। चेहरे पर नारियल तेल लगाने के लिए थोड़ा सा नारियल तेल लेकर चेहरे पर मसाज करें। 

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के फायदे

त्वचा में निखार आता है

मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है। नियमित चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती है। मुल्तानी मिट्टी लगाने से चेहरे का कालापन दूर होकर चेहरे पर ग्लो बढ़ता है। हफ्ते में एक बार चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी को लगाया जा सकता है।

मुहांसे कम होते हैं

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से पिंपल्स की समस्या खत्म होती है। मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर लगाने के लिए इसमें गुलाब जल भी मिला सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करके स्किन को साफ करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर लगाने से ऑयली स्किन की समस्या भी खत्म होती है।

त्वचा की सूजन कम करने में मदद मिलती है

मुल्तानी मिट्टी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे की सूजन को कम करने में मददगार होते हैं। कई बार सोकर उठने के बाद चेहरे पर हल्की सूजन होती है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी का चेहरे पर लेप लगाकर इस सूजन को कम किया जा सकता है। चेहरे पर निखार लाने के लिए इसमें एक चुटकी हल्दी भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गालों पर खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

स्किन को टाइट रखने में मददगार

चेहरे पर नियमित मुल्तानी मिट्टी लगाने से स्किन टाइट रहती है। अगर आपकी स्किन ढीली पड़ गई ,है तो मुल्तानी मिट्टी का पैक चेहरे के लिए फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी में नींबू का रस मिला कर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

गालों पर खुजली क्यों होती है? जानें इसके 5 कारण

Disclaimer