Is It Good to Apply Multani Mitti on Face: मुल्तानी मिट्टी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। मुल्तानी मिट्टी, त्वचा से सीबम के उत्पादन को कंट्रोल करने में मदद करती है। अगर आप मुल्तानी मिट्टी लगाते हैं, तो इससे ऑयली स्किन से भी छुटकारा मिल जाता है। मुल्तानी मिट्टी मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाती है। आप भी मुल्तानी मिट्टी को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। वैसे तो कुछ लोग मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट 10-15 मिनट के लिए लगाते हैं और फिर पानी से साफ कर लेते हैं। लेकिन, कुछ लोग रातभर के लिए भी चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर सो जाते हैं। लेकिन, क्या वाकई चेहरे पर रातभर के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाकर सोना सही है? आइए, स्कल्प्ट एस्थेटिक इंडिया, गुड़गांव के वरिष्ठ त्वचा विशेषज्ञ डॉ. कृतिका पांडे से जानते हैं-
क्या रातभर के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर सोना सही है?- Is It Good to Apply Multani Mitti on Face Overnight in Hindi
जी हां, आप रातभर के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर सो सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी, त्वचा की रंगत में सुधार सकती है। यह मुंहासों, दाग-धब्बों और काले-धब्बों से छुटकारा दिलाती है। आप रात को मुल्तानी मिट्टी लगाकर सो सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो रात के समय मुल्तानी मिट्टी को लगाकर न छोड़ें। ड्राई स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी को 10-15 मिनट में धो देना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर: ड्राई स्किन वालों के लिए किसका फेस पैक होता है ज्यादा असरदार? एक्सपर्ट से जानें
टॉप स्टोरीज़
रात में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी कैसे लगाएं?- How to Apply Multani Mitti on Face at Night
- इसके लिए आप 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें।
- इसमें चंदन पाउडर, चुटकीभर हल्दी डालें।
- फिर इसमें गुलाब जल डालें।
- अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को अपने चेहरे पर अप्लाई करें।
- आप इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं।
- लेकिन, मुल्तानी मिट्टी पेस्ट को रोजाना लगाने से बचें।
- आप सप्ताह में 1-2 बार मुल्तानी मिट्टी का पेस्ट चेहरे पर लगा सकते हैं।

रातभर चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर सोने के फायदे
- आप रातभर चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर रख सकते हैं। इससे आपकी स्किन को कई लाभ मिलेंगे।
- मुल्तानी मिट्टी त्वचा की गहराई से सफाई करती है। इससे धूल-मिट्टी और गंदगी आसानी से निकल जाती है।
- मुल्तानी मिट्टी ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से जुड़ी समस्याएं दूर करती है।
- मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन से छुटकारा दिलाती है।
- मुल्तानी मिट्टी त्वचा को धूप से होने वाले नुकसान से बचाती है।
- अगर आप चेहरे रातभर के लिए मुल्तानी मिट्टी लगा रहे हैं, तो इससे आपको दाग-धब्बों से छुटकारा मिलेगा।
- मुल्तानी मिट्टी त्वचा की रंगत को साफ करने में मदद करता है। आप इसे रोज रात को लगाकर सो सकते हैं।