Expert

बदलते मौसम में चेहरे पर लगाएं चंदन पाउडर का पेस्ट, दूर होंगी ये 4 समस्याएं

चंदन पाउडर चेहरे की कई समस्याओं को दूर करता है। इससे दाग-धब्बे, एलर्जी और मुंहासों की समस्या ठीक होती है। आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगा कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बदलते मौसम में चेहरे पर लगाएं चंदन पाउडर का पेस्ट, दूर होंगी ये 4 समस्याएं


Benefits of Applying Sandalwood Powder in Hindi: चंदन पाउडर स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। चंदन पाउडर लगाने से त्चचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। आप चंदन पाउडर में गुलाब जल, दूध, एलोवेरा आदि मिलाकर लगा सकते हैं। चंदन पाउडर की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा की खूबसूरती को निखारने में मदद करता है। चंदन पाउडर त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करता है। यह एलर्जी की समस्या से भी बचाता है। दरअसल, बदलते मौसम में त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में अगर आप रोजाना चेहरे पर चंदन पाउडर पेस्ट लगाएंगे, तो इससे त्वचा की रंगत में भी सुधार होगा और कई समस्याएं भी दूर होंगी। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने के फायदे-

बदलते मौसम में चेहरे पर चंदन पाउडर लगाने के फायदे- Chehre Par Chandan Powder Lagane ke Fayde

1. मुंहासों से छुटकारा

बदलते मौसम में चेहरे पर मुंहासे निकलने की समस्या बेहद आम है। अधिकतर लोग मुंहासों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए मॉश्चराइजर और तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हो जाते हैं तो आप चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर मुंहासों से छुटकारा दिलाता है। इसके लिए आप चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- मुल्तानी मिट्टी या चंदन पाउडर: ड्राई स्किन वालों के लिए किसका फेस पैक होता है ज्यादा असरदार? एक्सपर्ट से जानें

chandan-powder-inside5

2. त्वचा की जलन से राहत दिलाए

चंदन की तासीर ठंडी होती है। अगर आपको चेहरे पर जलन और इरिटेशन हो रही है, तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 चम्मच चंदन पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इससे त्वचा की जलन शांत होगी। चंदन का पेस्ट लगाने से त्वचा की इरिटेशन भी दूर होती है।

3. ड्राई स्किन से छुटकारा पाए

बदलते मौसम में ड्राई स्किन की समस्या होना बेहद आम है। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप चंदन पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना चंदन पाउडर का पेस्ट लगाने से त्वचा मुलायम और कोमल बनती है। इसके लिए आप चंदन पाउडर में दूध मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। अगर आपको भी ड्राई स्किन की समस्या रहती है तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या रातभर के लिए चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाकर सोना सही है? एक्सपर्ट से जानें

4. एलर्जी के लिए फायदेमंद

बदलते मौसम में आपको एलर्जी की समस्या परेशान कर सकती है। अगर आपको भी एलर्जी रहती है तो आप चंदन पाउडर के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर में गुलाब जल, दूध या एलोवेरा मिलाकर लगाने से एलर्जी की समस्या ठीक हो सकती है। एलर्जी की समस्या होने पर चंदन पाउडर लगाना फायदेमंद होता है।

Read Next

सर्दियों में त्‍वचा का रूखापन नहीं करेगा परेशान, जानें नमी बरकरार रखने के 7 स्किन केयर सीक्रेट्स

Disclaimer