चेहरे पर आंवला कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके

How to Apply Amla on Face in Hindi: आप अपने चेहरे पर भी आंवला लगा सकते हैं। जानें, चेहरे पर आंवला लगाने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर आंवला कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके


Amla on Face in Hindi: आंवला स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आवंले में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा भी आंवले में कई अन्य विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। अकसर लोग आंवले का जूस, पाउडर आदि का सेवन करते हैं। इससे शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है, साथ ही सर्दी-जुकाम आदि से भी बचाव होता है। इसके साथ ही आप आंवला का उपयोग चेहरे पर भी कर सकते हैं। चेहरे पर आंवला लगाने से डेड स्किन सेल्स रिमूव हो सकती हैं। साथ ही स्किन पर निखार आता है, त्वचा पर चमक बढ़ती है। आंवला एंटी एजिंग का भी काम कर सकता है। आंवला स्किन से जुड़ी कई समस्याओं का इलाज करने में असरदार साबित हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर चेहरे पर आंवला कैसे लगाएं? या फिर आंवले को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to Apply Amla on Face in Hindi)

चेहरे पर आंवला कैसे लगाएं?- How to Use Amla on Face in Hindi

1. आंवले का रस

आप आंवले के रस को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक आंवला लें। इसका रस निकाल लें और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप सप्ताह में एक बार आंवले के रस का उपयोग कर सकते हैं। आंवले के रस को चेहरे पर लगाने से पिंपल्स, फाइन लाइन्स से छुटकारा मिलता है। साथ ही एक्ने और दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

2. आंवला पाउडर और हल्दी

आप आंवला पाउडर और हल्दी को एक साथ मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, इससे एक्ने और ब्लैकहेड्स से बचाव हो सकता है। साथ ही दाग-धब्बों को भी दूर करता है। इसके लिए आप 2 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच हल्दी और थोड़ा सा नींबू का रस निचोड़ लें। अब इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर अपने चेहरे पर लागएं। 15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें।

amla on face

3. आंवले का रस और शहद 

आप आंवले के रस में शहद और पपीते का गूदा मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सते हैं। इसके लिए आप आंवले का रस लें। इसमें पपीते का गूदा और शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइजर होगी। साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी। आंवले का रस और शहद का कॉम्बिनेशन चेहरे को नमी प्रदान करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

4. आंवला पाउडर और दही

आप आंवले के पाउडर में दही मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच आंवला पाउडर लें। इसमें 1 चम्मच दही मिलाएं और अपने चेहरे पर लगा दें। 10-15 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आंवला और दही का फेस पैक चेहरे से दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होंगे। साथ ही एक्ने, ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा मिलेगा।

5. आंवला और एलोवेरा जेल

आप अपने चेहरे पर आंवले का पाउडर और एलोवेरा जेल मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच आंवले के पाउडर में एलोवेरा जेल डालें। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन मॉइश्चराइज होगी। स्किन में निखार आएगा और ग्लोइंग भी बनेगी।

Read Next

ऑयली स्किन वाले लोग लगाएं ये 3 मेथी फेस पैक, दूर होगी मुंहासों की समस्या

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version