How to Apply Besan on Face in Hindi: बेसन के पकौड़े तो आप सभी ने जरूर खाएं होंगे। इसके साथ ही बेसन को त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जाता है। बेसन का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है। कई कॉस्मेटिक्स कंपनियां भी बेसन को उपयोग में लाती है। अगर आप चाहें तो बेसन का इस्तेमाल अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। बेसन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। बेसन में मौजूद ये सभी गुण चेहरे से पिंपल्स और मुहांसों (Chehre Par Besan Kaise Lagaye) को ठीक करने में मदद कर सकता है। साथ ही चेहरे की रंगत में भी निखार आता है, चेहरे के दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है। अधिकतर लोग बेसन को सिर्फ पानी में मिलाकर लगा लेते हैं। लेकिन अगर आप चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो बेसन में कई अन्य चीजों को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं बेसन को चेहरे पर कैसे लगाएं? (How to Use Besan or Gram Flour on Face in Hindi)
चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं?- How to Use Besan or Gram Flour on Face in Hindi
1. बेसन और हल्दी- Besan and Turmeric on Face
आप चेहरे पर बेसन और हल्दी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और नींबू का रस डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। सप्ताह में 2-3 बार बेसन और हल्दी को चेहरे पर लगाने से एक्ने, दाग-धब्बों से छुटकारा मिल सकता है।
टॉप स्टोरीज़
2. बेसन और एलोवेरा- Besan and Aloe Vera Face Pack
आप अपने चेहररे पर बेसन और एलोवेरा को लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन में एलोवेरा जेल डालें। अब बेसन और एलोवेरा को मिक्स कर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप सप्ताह में 2 से 3 दिन बेसन और एलोवेरा को लगा सकते हैं। इससे स्किन की ड्राईनेस कम होगी, चेहरे की रंगत में भी सुधार होगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
3. बेसन और दूध- Besan and Milk Face Pack
आप चेहरे पर बेसन और दूध को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें हल्दी पाउडर, चंदन पाउडर और दूध डालें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। चेहरे पर बेसन और दूध का फेस पैक लगाने से चेहरे पर निखार आता है। बेसन और दूध का कॉम्बिनेशन चेहरे के दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद कर सकता है।
4. बेसन और शहद- Besan and Honey Face Pack
आप अपने चेहरे पर बेसन में शहद मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप बेसन और शहद फेस पैक लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें शहद डालें और फिर पेस्ट बना लें। आप इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।
5. बेसन और विटामिन ई- Besan and Vitamin E Face Pack
चेहरे पर बेसन में विटामिन ई कैप्सूल ऑयल डालकर भी लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच बेसन लें। इसमें विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगा लें। सप्ताह में 2-3 बार इसे लगा सकते हैं। इससे चेहरा मॉइश्चराइज होगा, त्वचा में चमक आएगी।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके
How to Use Besan or Gram Flour on Face in Hindi: आप अपने चेहरे पर बेसन लगा सकते हैं। आप बेसन में हल्दी, एलोवेरा, दूध, शहद और विटामिन ई मिलाकर लगा सकते हैं। अगर आपको बेसन से एलर्जी है, तो आपको इससे बचना चाहिए।