Sun Sep 27, 2026 | 02:45 PM IST

स्किन के लिए बेसन, हल्दी और दही लगाने के फायदे, जानें कैसे बनाएं फेसपैक

Besan turmeric curd face pack benefits : स्किन की कई समस्याओं को दूर करने के लिए आप इन तरीकों से हल्दी, दही और बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
स्किन के लिए बेसन, हल्दी और दही लगाने के फायदे, जानें कैसे बनाएं फेसपैक स्किन के लिए बेसन, हल्दी और दही लगाने के फायदे, जानें कैसे बनाएं फेसपैक

स्किन पर हल्दी, दही और बेसन लगाने से कई फायदे मिलते हैं। ये सारे चीजें आमतौर पर कई घरों में खाने-पीने की चीजों में इस्तेमाल होती है। लेकिन इनका इस्तेमाल स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। दरअसल हल्दी में एंटीसेप्टिक, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबेक्टीरियल और एंटी एजिंग जैसे गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। साथ ही दही में जिंक, कैल्शियम, विटामिन बी और लैक्टिक एसिड पाया जाता है, जो चेहरे को मॉइस्चराइज करने और निखार बढ़ाने में मदद करता है। वहीं बेसन में प्रोटीन, कार्ब्स, फाइबर, आयरन और सोडियम पाए जाते हैं, जो स्किन के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक होता है। इन तीनों के मिश्रण से आप सुंदर और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए इनके फायदे और इस्तेमाल के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

स्किन के लिए दही, बेसन और हल्दी के फायदे 

1. त्वचा में लाए निखार

हल्दी, बेसन और दही का उपयोग आपकी त्वचा के निखार ला सकता है। इनमें जिंक, प्रोटीन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के निखार और नमी के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इससे स्किन अंदर से हाइड्रेट बनी रहती है और आपकी त्वचा खूबसूरत और बेदाग नजर आती है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और उसमें कुछ मात्रा गुलाब जल की मिलाकर इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। फिर इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सूखने के बाद पैक को ठंडे पानी से साफ करें। स्किन ग्लोइंग नजर आएगी। 

turmeric-besan-curd-benefits-for-skinturmeric-besan-curd-benefits-for-skin

2. ऑयली स्किन से छुटकारा

हल्दी, बेसन और दही का उपयोग ऑयली स्किन के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। दरअसल हल्दी, बेसन और दही त्वचा से अतिरिक्त तेल निकालकर आपकी स्किन को ऑयल फ्री बनाता है। ऑयल स्किन के कारण हमेशा आपकी स्किन चिपचिपी नजर आती है और जल्दी डल हो जाती है। इसके लिए आप दो चम्मच बेसन, आधा चम्मच दही, आधा चम्मच हल्दी और कुछ बूंदे शहद की डालकर एक अच्छा फेसैपक तैयार कर लें। फिर इसे मसाज करते हुए चेहरे और गले वाले हिस्से में लगाएं। इससे स्किन को काफी लाभ मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- त्वचा पर रैशेज और खुजली से हैं परेशान, तो इन 5 तरीकों से लगाएं हल्दी

turmeric-besan-curd-uses-for-skinturmeric-besan-curd-uses-for-skin

3. दाग-धब्बों से दिलाए छुटकारा

हल्दी और बेसन में कई एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। साथ ही दही में भी लेक्टिक एसिड और एक्सफोलिएट गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से त्वचा के दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। साथ ही यह त्वचा के अन्य दाग और खुजली को भी कम करने में कारगर है। इसके इस्तेमाल से चेहरा बेदाग और सुंदर नजर आता है। इसके लिए आप हल्दी, बेसन और दही फेसपैक में विटामिन ई कैप्सूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

→ चेहरे पर ब्लीच कराने के बाद त्वचा की देखभाल कैसे करें? जानें 5 टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Dipti kumari

Dipti kumari

सब-एडिटर

दीप्ति कुमारी ने भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वहीं इन्होंने पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय से ली है। ये पिछले दो सालों से लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लोकमत न्यूज में करीब साल बतौर ऑनलाइन कंटेंट राइटर काम किया है।ओनलीमायहेल्थ में अब ये स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेख लिख रही हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 13, 2022 10:30 IST

    Published By : Dipti kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content