Besan and Potato Juice for Face: चेहरे की देखभाल करना बहुत जरूरी होता है। तभी, त्वचा खूबसूरत और बेदाग बनी रहती है। खासकर, मानसून में चेहरे की ज्यादा केयर करनी जरूरी हो जाती है। दरअसल, मानसून में सीबम का उत्पादन अधिक होता है। इसकी वजह से चेहरे पर चिपचिपाहट होने लगती है। साथ ही, चेहरा पर मुंहासे, फोड़े-फुंसियां होने लगते हैं। इस मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से भी मुंहासे होने लगते हैं। ऐसे में त्वचा की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए अक्सर लोग फेशियल या किसी अन्य तरह का स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन और आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। चेहरे पर आलू के रस और बेसन का फेस पैक लगाना बेहद फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं कि मानसून में चेहरे पर बेसन और आलू के रस का फेस पैक लगाने के फायदे (Besan and Potato Juice Face Pack Benefits in Hindi) क्या हैं-
चेहरे पर बेसन और आलू का रस लगाने के फायदे
1. ऑयली स्किन से छुटकारा
मानसून में चेहरे पर चिपचिपाहट होने लगती है। ऐसे में आप ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए बेसन और आलू के रस का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। आलू का रस, सीबम के अतिरिक्त उत्पादन को रोकने में मदद करता है। इससे त्वचा का चिपचिपापन कम होता है। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो मानसून में यह फेस पैक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
2. त्वचा की रंगत में सुधार
मानसून में त्वचा की रंगत में सुधार करने के लिए भी आप बेसन और आलू के रस का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक को लगाने से त्वचा पर निखार आएगा। त्वचा एकसार बनेगी और रंगत भी सही होगी।
इसे भी पढ़ें- Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान
3. टैनिंग से छुटकारा
अगर चेहरे पर टैनिंग हो रखी है, तो आप बेसन और आलू के रस का फेस पैक लगा सकते हैं। आलू के रस में मौजूद गुण, त्वचा की टैनिंग से छुटकारा दिलाते हैं। यह दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को भी कम करने में मदद करता है।
4. मुंहासों से निजात
मानसून में फोड़े-फुंसियां और मुंहासे होने बेहद आम है। इस मौसम में मुंहासों से परेशान होना पड़ता है। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हैं, तो आप बेसन और आलू के रस का फेस पैक लगा सकते हैं। इस फेस पैक को लगाने से बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव होता है। इससे मुंहासे और फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
5. त्वचा का निखार बढ़ाए
मानसून में त्वचा डल और बेजान हो जाती है। ऐसे में त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए आप बेसन और आलू के रस का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से इस फेस पैक का इस्तेमाल करेंगे, तो इससे त्वचा का निखार और ग्लो बढ़ेगा।
इसे भी पढ़ें- बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होती हैं कई समस्याएं
चेहरे पर बेसन और आलू का रस कैसे लगाएं?
मानसून में चेहरे पर बेसन और आलू के रस का फेस पैक लगाना फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच बेसन लें। इसमें आलू का रस डालें। आप चाहें तो इसमें चुटकीभर हल्दी और पानी भी मिक्स कर सकते हैं। इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा लें। 15-20 मिनट तक पेस्ट को ऐसे ही छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे को मॉइश्चराइज कर लें। आप सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक को अप्लाई कर सकते हैं।
Read Next
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं Lymphatic Drainage Massage रूटीन, जानें इसके फायदे और तरीका
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version