मानसून में चेहरे पर लगाएं बेसन से बने ये 4 फेस पैक, फोड़े-फुंसियों और इरिटेशन से मिलेगा छुटकारा

मानसून में चेहरे पर बेसन के इन 4 फेस पैक को लगा सकते हैं। इससे चेहरे के फोड़े-फुंसियों से भी छुटकारा मिलेगा। त्वचा साफ और बेदाग बनेगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में चेहरे पर लगाएं बेसन से बने ये 4 फेस पैक, फोड़े-फुंसियों और इरिटेशन से मिलेगा छुटकारा


Besan Face Packs for Monsoon: मानसून में त्वचा से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा पर फोड़े-फुंसियां होना बेहद आम है। मानसून में ऑयली स्किन से ज्यादा परेशान होना पड़ता है। इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन, त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा की रंगत को साफ करता है और त्वचा को बेदाग बनाता है। ऐसे में आप मानसून में बेसन फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। आइए, जानते हैं मानसून में बेसन के कौन-से फेस पैक लगा सकते हैं-

मानसून के लिए बेसन फेस पैक- Besan Face Packs for Monsoon in Hindi 

1. बेसन और आलू का रस

मानसून में बेसन और आलू रस फेस पैक लगाना फायदेमंद हो सकता है। आलू का रस सीबम के उत्पादन को कम करता है। इससे त्वचा की चिपचिपाहट से छुटकारा मिल सकता है। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें। अब इसका रस निकालें। एक चम्मच आलू के रस में 2 चम्मच बेसन डालें। अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो गया है, तो आप इसमें पानी मिला सकते हैं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। मानसून में आप सप्ताह में 2-3 बार इस फेस पैक को अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे के मुंहासे भी दूर होंगे। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

इसे भी पढ़ें- बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दूर होती हैं कई समस्याएं

2. बेसन और हल्दी

मानसून में बेसन और हल्दी फेस पैक लगाना भी बेहद फायदेमंद हो सकता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाते हैं। वहीं, हल्दी त्वचा की सूजन और पफीनेस को भी कम करती है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी मिक्स करें। फिर इसमें पानी मिलाएं और पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इस मौसम में आप चाहें तो रोजाना बेसन और हेल्दी का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। हल्दी और बेसन त्वचा की रंगत में सुधार करते हैं। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

3. बेसन और दही 

दही त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा की रंगत को भी साफ करते हैं। मानसून में त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए आप बेसन और दही फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दही में बेसन मिक्स करें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद, चेहरे को पानी से साफ कर लें। आप सप्ताह में 3-4 बार इस फेस पैक का उपयोग कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान

4. बेसन और मुल्तानी मिट्टी

मानसून में बेसन और मुल्तानी मिट्टी फेस पैक का इस्तेमाल करना लाभकारी हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स कर लें। इसमें गुलाब जल या पानी मिलाएं। अब आप इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट चेहरे पर लगाकर पानी से साफ कर लें। इससे ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाएगा। 

Read Next

हेल्‍दी स्‍क‍िन के ल‍िए नीम और बेसन से बनाएं फेस पैक, जानें फायदे और इस्‍तेमाल का तरीका

Disclaimer