बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? जानें 5 तरीके

Besan for Glowing Face: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लगाएं?

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 05, 2023 11:26 IST
बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? जानें 5 तरीके

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Besan for Glowing Face in Hindi: ग्लोइंग, सॉफ्ट और शाइनी स्किन पाने की चाह, हम सभी की होती है। कोई व्यक्ति अपनी मनपसंद त्वचा पा लेता है, तो कई लोगों को त्वचा से जुड़ी समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। लोगों को मुहांसों, दाग-धब्बों, टैनिंग और ब्लैकहेड्स जैसी समस्याएं रहती हैं। ये स्किन प्रॉब्लम्स चेहरे के ग्लो को कम कर सकते हैं। यही वजह है कि, जब किसी व्यक्ति को मुहांसे या दाग-धब्बे होते हैं, तो वह इन्हें ठीक करने के लिए तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है। वहीं, कई लोग इन स्किन प्रॉब्लम्स को ठीक करने के लिए ट्रीटमेंट का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बेसन एक ऐसा नैचुरल उपाय है, जिसकी मदद से आपके मुहांसे और दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। साथ ही, चेहरे पर ग्लो और निखार भी आ सकता है। तो चलिए, जानते हैं बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं? (Besan se Chehre par Glow Kaise Laye)

बेसन से चेहरे पर ग्लो कैसे लाएं?- How to Use Besan for Glowing Face in Hindi

1. बेसन और नींबू- Besan and Lemon for Glowing Face

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप बेसन में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें नींबू का रस मिलाएं और पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड चेहरे के दाग-धब्बों और डलनेस को कम करने में मदद करता है। बेसन और नींबू का कॉम्बिनेशन सन टैनिंग को भी मिटाता है। चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार बेसन और नींबू फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। 

2. बेसन और दही- Besan and Curd for Glowing Face

चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप बेसन में दही मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच बेसन लें। इसमें 2 चम्मद दही मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगा लें। सूखने के बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें। सप्ताह में 1-2 बार बेसन और दही फेस पैक लगाने से चेहरा ग्लोइंग बनने लगेगा। साथ ही, मुहांसों, ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। बेसन और दही को नैचुरल स्किन व्हाइटनिंग के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा

besan for glowing face

3. बेसन और गुलाब जल- Besan and Rose Water for Glowing Face

आप बेसन में गुलाब जल मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे भी आपका चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरत बन सकता है। गुलाब जल चेहरे की स्किन को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा को हाइड्रेट रखता है और मुलायम बनाता है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। बेसन और गुलाब जल का कॉम्बिनशेन सभी स्किन टाइप के लोगों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। खासकर, ड्राई स्किन पर यह फेस पैक अच्छा काम करता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इस तरह लगाएं बेसन, टमाटर और दही से बना फेस पैक, दूर होंगी ये 3 समस्याएं

4. बेसन और कच्चा दूध- Besan and Raw Milk for Glowing Face

चेहरे की स्किन को ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने के लिए बेसन में कच्चा दूध मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। आप 2 चम्मच बेसन में 3-4 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। अब इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 1-2 बार बेसन और दूध लगा सकते हैं। दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। कच्चा दूध त्वचा पर जमा सारा डर्ट, प्रदूषण और धूल-मिट्टी को आसानी से रिमूव कर सकता है। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग त्वचा मिलेगी।

Disclaimer