बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा

What Can we Mix With Besan for Face: चेहरे पर बेसन लगाना काफी फायदेमंद होता है। आप बेसन में इन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बेसन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, निखर उठेगी त्वचा


What to Mix with Besan for Face Skin in Hindi: बेसन का उपयोग खाने, स्किन केयर और बालों के लिए किया जाता है। बेसन पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसे सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा आप अपनी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए भी बेसन का उपयोग कर सकते हैं। बेसन स्किन के दाग-धब्बों को मिटाने, एक्ने को दूर करने और त्वचा में निखार लाने का काम करता है। इसके अलावा बेसन का उपयोग करने से त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। अधिकतर लोग बेसन में सिर्फ पानी मिलाकर लगा देते हैं। लेकिन इससे आपको सिर्फ बेसन के ही लाभ मिल पाते हैं। इससे स्किन अधिक हाइड्रेट नहीं हो पाती है। अगर आप स्किन को हाइड्रेट बनाना चाहते हैं, तो बेसन के साथ कुछ अन्य चीजों को भी मिक्स जरूर करें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (Besan me Kya Milakar Lagaye)? या फिर बेसन में क्या क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? (What to Mix with Besan for Face in Hindi)

बेसन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं? - What Can we Mix With Besan for Face in Hindi

1. बेसन में दही मिलाकर लगाएं- Besan with Curd for Face in Hindi

आप अपने बेसन में दही मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। दही में मौजूद एंजाइम्स त्वचा को क्लीन और मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही बेसन और दही स्किन से डेड स्किन सेल्स को भी रिमूव करते हैं। इशके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 2-3 चम्मच दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेसन और दही का पेस्ट लगाने से चेहरे की रंगत में सुधार हो सकता है। मुहांसों से भी छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

rmericbesan with rose water and tu

2. बेसन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं- Besan with Rose Water for Face in Hindi

आप अपने चेहरे पर बेसन में गुलाब जल मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें गुलाब जल डालें और महीन पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेसन और गुलाब जल से स्किन हाइड्रेट बनेगी। त्वचा को ठंडक मिलेगी, स्किन से डेड स्किन सेल्स रिमूव होंगी। साथ ही स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल भी निकलेगा। आप चाहें तो इसमें मुल्तानी मिट्टी भी मिला सकते हैं।

3. बेसन में ग्रीन टी मिलाकर लगाएं- Besan with Green Tea for Face in Hindi

आप अपने चेहरे पर बेसन में ग्रीन टी मिलाकर भी लगा सकते हैं। बेसन और ग्रीन टी का कॉम्बिनेशन डैमेज स्किन को रिपेयर करने में मदद कर सकता है। दरअसल, ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव को कम कर सकते हैं, स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके लिए आप ग्रीन टी को गर्म पानी में डालें। अब इस पानी को गुनगुना होने दें। इसके बाद 2 चम्मच बेसन में ग्रीन टी डालें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन की रंगत में सुधार होगा।

4. बेसन में संतरे का जूस मिलाकर लगाएं- Besan with Orange Juice for Face in Hindi

आप अपने चेहरे पर बेसन में संतरे का जूस मिलाकर लगा सकते हैं। संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड होता है। यह स्किन से दाग-धब्बों को मिटाने में मदद करता है। स्किन को एक्सफोलिट करता है और त्वचा की रंगत में सुधार कर सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें संतरे का जूस मिलाएं। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा लें। आप इस पेस्ट को सप्ताह में 1 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर गुलाब जल कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके

5. बेसन में आलू का रस मिलाकर लगाएं- Besan with Potato Juice for Face in Hindi

आप अपने चेहरे पर बेसन में आलू का रस मिलाकर भी लगा सकते हैं। आलू में मौजूद तत्व त्वचा के रंग को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। आलू का रस त्वचा को चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। अगर आप बेसन और आलू के रस को एक साथ मिक्स करके लगाएंगे, तो इससे सन टैन से छुटकारा मिलेगा। साथ ही स्किन की रेडनेस और दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस कर लें। अब इसका रस निकालें। बेसन में इस रस को मिलाएं और फिर अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। 

What to Mix with Besan for Face Skin in Hindi: आप बेसन को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। बेसन में दही, गुलाब जल, संतरे का जूस, आलू का रस और ग्रीन टी मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 

Read Next

Aloe Vera for Face: एलोवेरा में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?

Disclaimer