
Aloe Vera for Face in Hindi: एलोवेरा को सेहत, त्वचा और बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। क्योंकि एलोवेरा विटामिन्स, मिनरल्स का काफी अच्छा सोर्स होता है। एलोवेरा में विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन ई नामक एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में विटामिन बी12, फोलिए एसिड और कोलीन भी पाया जाता है। वैसे तो अधिकतर लोग एलोवेरा से बने मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते ही हैं, लेकिन आप चाहें तो घर पर नैचुरल एलोवेरा से भी अपने चेहरे की देखभाल (face care with aloe vera) कर सकते हैं। एलोवेरा से चेहरा मुलायम, ग्लोइंग बन सकता है। साथ ही चेहरे की रंगत में भी सुधार हो सकता है। अपने चेहरे की खूबसूरती को निखारने के लिए आप एलोवेरा को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एलोवेरा में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (What To Mix With Aloe Vera for Face in Hindi)? या फिर चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं (How to Apply Aloe Vera on Face in Hindi)?
एलोवेरा में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?- Aloe Vera me Kya Milakar Chehre par Lagaye
1. एलोवेरा में विटामिन ई मिलाएं- Aloe Vera with Vitamin E for Face
आप एलोवेरा में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच फ्रेश एलोवेरा पल्प लें। इसमें 1 विटामिन ई कैप्सूल का ऑयल (Aloe Vera with Vitamin E) डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद आप अपने चेहरे को ताजे पानी से धो सकते हैं। विटामिन ई और एलोवेरा स्किन को मॉइश्चराइज करता है, इससे स्किन की ड्राईनेस कम होने में मदद मिलेगी।
2. एलोवेरा में नारियल तेल मिलाएं- Aloe Vera with Coconut Oil for Face
चेहरे पर आप एलोवेरा को नारियल तेल के साथ मिक्स करके भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच एलोवेरा पल्प लें। इसमें आधा चम्मच कोकोनट वर्जन ऑयल (Aloe Vera with Coconut Oil) डालें। अब इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, 20-25 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। फिर अपने चेहरे को मॉइश्चराइज कर लें। सप्ताह में दो दिन एलोवेरा और नारियल तेल लगाने से आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके
3. एलोवेरा में गुलाब जल मिलाकर लगाएं- Aloe Vera with Rose Water for Face
आप एलोवेरा और गुलाब जल को मिक्स करके भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें। इसमें गुलाब जल मिक्स (Aloe Vera with Rose Water) करें और फिर अपने चेहरे पर लगा लें। आप एलोवेरा और गुलाज जल के पेस्ट को अपने चेहरे पर रोजाना लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन में निखार आएगा। साथ ही स्किन से दाग-धब्बे, डार्क स्पॉट्स, ब्लैकहेड्स से भी छुटकारा मिलेगा।
4. एलोवेरा में पपीता का गूदा मिलाकर लगाएं- Aloe Vera with Papaya Pulp for Face
आप चाहें तो एलोवेरा में पपीते का गूदा मिलाकर (Aloe Vera with papaya pulp) भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। पपीते में पपेन नामक कंपाउड होता है, जिसे स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके लिए आप एलोवेरा का पल्प लें। इसमें पपीते का गूदा मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इस पेस्ट को अच्छी तरह से सूखने दें, फिर चेहरे को ताजे पानी से धो लें। आप एलोवेरा और पपीते के पेस्ट को सप्ताह में दो बार लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एलोवेरा जेल से डार्क स्पॉट्स कैसे हटाएं? इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
5. एलोवरा में हल्दी और बेसन मिलाएं- Aloe Vera with Turmeric and Besan for Face
हल्दी और बेसन का उपयोग प्राचीनकाल से ही सौंदर्या में सुधार करने के लिए किया जाता रहा है। आप भी एलोवेरा में हल्दी और बेसन मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एलोवेरा जेल लें, इसमें एक चुटकी हल्दी और आधा चम्मच बेसन डालें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और फिर आधे घंटे बाद धो दें। आप इस पेस्ट का यूज सप्ताह में दो बार कर सकते हैं।
What to Mix with Aloe Vera on Face in Hindi: एलोवेरा में आप नारियल तेल, विटामिन ई कैप्सूल, गुलाब जल, पपीता का गूदा, हल्दी और बेसन मिक्स करके अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। आप एलोवेरा से बने इस फेस पैक (Aloe Vera Face Pack in Hindi) को सप्ताह में 2-3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको एलोवेरा से एलर्जी है, तो इसका इस्तेमाल करने से बचें।