ब्लैकहेड्स से छुटकारा इस तरह पाएं

By Shilpy Arya
07 Jul 2022, 12:36 IST

ब्लैकहेड्स की समस्या आपके चेहरे की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। आइए इस स्टोरी में जानें उन आसान घरेलू उपायों के बारे में जो आपको इस दिक्कत से छुटकारा दिला सकते हैं-

बेकिंग सोडा

एक चम्मच बेकिंग सोडा लें।

इसमें पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें।

इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

अब 10 से 12 मिनट के बाद इसे धो लें।

टूथपेस्ट

सबसे पहले एक टूथब्रश लें।

इसमें थोड़ा सा टूथपेस्ट लगाकर ब्लैकहेड्स पर धीरे धीरे ब्रश करें।

ग्रीन टी

एक चम्मच ग्रीन टी की पत्तियां लें।

इसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें।

इसे अपने चेहरे पर लगाएं।

सूखने के बाद सादे पानी से धो लें।

शहद

दो चम्मच शहद लें।

इसमें आधी चम्मच शक्कर मिलाएं।

दोनों के मिश्रण को अच्छे से मिलाकर स्क्रब बना लें।

इससे अपने चेहरे पर हल्के हाथों से मलें।

भाप लें

भाप लेने से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिलती है। इस प्रक्रिया से बंद पोर्स आसानी से खुल जाते हैं और ब्लैकहेड्स भी दूर होते हैं।

केले के छिलके

इसके अंदर के हिस्से को अपने फेस पर मलें। ऐसा करने से आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

हल्दी

इसमें कोकोनट ऑयल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा सप्ताह में 2-3 बार करें।

ये घरेलू उपाय आपको ब्लैकहेड्स से छुटकारा दिला सकते हैं। लेकिन अगर आपको इनमें से किसी सामग्री से एलर्जी है तो इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। सेहत से जुड़ी जानकारियों के लिए पढ़ते रहें Onlymyhealth.com