चेहरे पर नारियल तेल और कपूर लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें तरीका

Coconut Oil And Camphor Benefits: चेहरे पर नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल करने से कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। जानें प्रयोग का तरीका -

Priya Mishra
Written by: Priya MishraUpdated at: Feb 14, 2023 15:48 IST
चेहरे पर नारियल तेल और कपूर लगाने से मिलते हैं कई फायदे, जानें तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Coconut Oil And Camphor Benefits For Skin In Hindi: नारियल का तेल सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जिससे त्वचा की ड्राईनेस को दूर होती है। चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से त्वचा को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से त्वचा को और भी ज्यादा फायदे मिलते हैं। जी हां, नारियल तेल और कपूर का मिश्रण त्वचा के लिए औषधि का काम करता है। नारियल तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। इसे कपूर के साथ मिलाकर लगाने से त्वचा की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। चेहरे पर नारियल और कपूर मिलाकर लगाने से त्वचा के दाग-धब्बों, पिंपल्स और टैनिंग आदि को दूर करने में फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से स्किन मुलायम और चमकदार बनती है। तो आइए, जानते हैं चेहरे पर नारियल तेल और कपूर लगाने के फायदे (Chehre Par Nariyal Tel Aur Kapoor Lagane Ke Fayde) और इस्तेमाल का तरीका -

नारियल तेल और कपूर लगाने के फायदे - Coconut Oil And Camphor Benefits For Skin In Hindi

स्किन को बनाए मुलायम 

चेहरे पर नारियल तेल और कपूर लगाने से स्किन मुलायम बनती है। नारियल तेल में लॉरिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। नारियल तेल और कपूर का मिश्रण त्वचा की ड्राईनेस को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप रात में सोने से पहले नारियल तेल और कपूर के मिश्रण से चेहरे की मसाज करें। इससे आपको सॉफ्ट और ग्लोइंग स्किन मिलेगी। 

मुंहासे दूर होते हैं 

नारियल तेल में कपूर मिलाकर चेहरे पर लगाने से मुंहासों की समस्या दूर होती है। नारियल तेल और कपूर में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। नियमित रूप से नारियल के तेल में कपूर मिलाकर लगाने से चेहरे पर मौजूद एक्ने या पिंपल्स को दूर करने में बहुत फायदा मिलता है। 

Nariyal-Tel-Kapoor-Ke-Fayde

एलर्जी से दिलाए छुटकारा 

अगर आपको त्वचा पर किसी भी तरह की एलर्जी है, तो नारियल तेल में कपूर मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कपूर और नारियल तेल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एलर्जी को कम करने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन और त्वचा की सूजन को दूर करने में भी मदद मिल सकती है। 

इसे भी पढ़ें: चेहरे पर हो गए हैं मुहांसे? ठीक करने के लिए इन 5 तरीकों से लगाएं नारियल का तेल

दाग-धब्बों को दूर करे 

नारियल तेल और कपूर का कॉम्बिनेशन चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में काफी प्रभावी है। नियमित रूप से नारियल तेल और कपूर लगाने से चेहरे के डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं। इससे पिंपल्स के निशान दूर करने में भी मदद मिलती है। चेहरे पर नारियल तेल और कपूर लगाने से त्वचा पर नैचुरल ग्लो आता है। 

झाइयां दूर होती हैं 

चेहरे की झाइयां दूर करने के लिए भी नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल बहुत फादेमंद होता है। नारियल तेल और कपूर में मौजूद गुण चेहरे की गहराई से सफाई करते हैं। इसका इस्तेमाल करने से झाइयों की समस्या दूर होती है और त्वचा जवां नजर आती है।

इसे भी पढ़ें: नारियल के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं मुल्तानी मिट्टी, बढ़ेगा ग्लो और दूर होंगी कई समस्याएं

चेहरे पर नारियल तेल और कपूर कैसे लगाएं?- How To Use Coconut Oil With Camphor For Face

चेहरे पर नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले आधा कप नारियल तेल लेना है। फिर इसमें दो चम्मच कपूर को बारीक पीसकर डाल देना है। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को हाथ में लेकर अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें। आप इसका इस्तेमाल रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

Disclaimer