चेहरे पर हो गए हैं मुहांसे? ठीक करने के लिए इन 5 तरीकों से लगाएं नारियल का तेल

Coconut Oil for Acne: अगर आपके चेहरे पर एक्ने या मुहांसों की समस्या है, तो आप नारियल के तेल को अप्लाई कर सकते हैं। जानें, मुहांसों पर नारियल का तेल कैसे लगाएं?
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर हो गए हैं मुहांसे? ठीक करने के लिए इन 5 तरीकों से लगाएं नारियल का तेल


How to Apply Coconut Oil on Face: नारियल का तेल सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। नारियल का तेल त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है। नारियल का तेल लगाने से एक्ने, दाग-धब्बों, फोड़े-फुसिंयों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। अगर आपके चेहरे पर भी मुहांसे हो जाते हैं, तो आप इन्हें मिटाने के लिए नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। एंटीबैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक गुणों की वजह से नारियल का तेल मुहांसों को मिटाने में उपयोगी (Coconut Uses for Acne in Hindi) साबित हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर मुहांसों को ठीक करने के लिए नारियल का तेल कैसे लगाएं? या फिर मुहांसों को मिटाने के लिए नारियल का तेल कैसे लगाएं? मुहांसों पर नारियल का तेल कैसे लगाएं? (How to Apply Coconut Oil on Acne and Pimples)

मुहांसों पर नारियल का तेल कैसे लगाएं?- How to Apply Coconut Oil on Face for Acne

1. रात को सोते समय लगाएं

अगर आपके चेहरे पर मुहांसों की समस्या है, तो आप रात को नारियल का तेल अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, फिर इसे ऐसा ही छोड़ दें। फिर सुबह उठकर अपने चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। कुछ दिनों तक रोजाना चेहरे पर नारियल का तेल लगाने से आपको मुहांसों से छुटकारा (How to Get Rid From Acne in Hindi) मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं नारियल का तेल, मुलायम और खूबसूरत बनेगी स्किन

coconut oil and aloe vera for acne

2. नारियल के तेल में एलोवेरा मिक्स करके लगाएं

नारियल का तेल और एलोवेरा दोनों ही मुहांसों पर काफी अच्छी तरह से काम करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल के तेल में एलोवेरा जेल डालें। अब इसे अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करें, फिर आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। कुछ दिनों तक रोजाना नारियल का तेल और एलोवेरा को मिक्स करके लगाने से मुहांसों से काफी हद तक छुटकारा मिल सकता है। साथ ही मुहांसों के निशान भी ठीक हो सकते हैं

3. सुबह के समय लगाएं

मुहांसों को ठीक करने के लिए आप नारियल के तेल को मॉइश्चराइजर के रूप में भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप रोज सुबह या दिन में चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। फिर अपने चेहरे पर नारियल के तेल को लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें, फिर इसे ऐसा ही छोड़ दें। इससे आपकी स्किन पूरी तरह से मॉइश्चराइज रहेगी, स्किन में नमी बनी रहेगी। इससे आपको मुहांसों में आराम मिल सकता है। चेहरे की स्किन मुलायम, खूबसूरत और जवां नजर आने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर रोज लगाएं नारियल तेल, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

4. नारियल के तेल में दही और नींबू मिलाकर लगाएं

अगर आपकी ऑयली स्किन है और चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं, तो आप नारियल के तेल में दही और नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें दही और नींबू का रस मिक्स करें, अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को ताजे पानी से धो लें। इससे मुहांसों के साथ ही इसके निशान भी धीरे-धीरे दूर होने लगेंगे। लेकिन नींबू को ज्यादा मात्रा में डालने से बचें।

coconut oil for acne

5. नारियल के तेल से क्लीनअप करें

कई लोग चेहरे को साफ करने के लिए शहद, गुलाब जल आदि का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो नारियल के तेल से भी अपने चेहरे का क्लीनअप कर सकते हैं। इसके लिए आप चेहरे पर नारियल का तेल लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें, फिर चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी, साथ ही चेहरे से सारी धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण भी निकल जाएंगे।

Read Next

चेहरे पर अंगूर का रस कैसे लगाएं? जानें इस्तेमाल के 4 आसान तरीके

Disclaimer