How to Apply Coconut Oil on Face in Hindi: नारियल के तेल का इस्तेमाल अधिकतर लोग बालों पर लगाने के लिए करते हैं। वहीं, कुछ लोग नारियल के तेल में खाना पकाते हैं, तो कुछ सुबह खाली पेट नारियल के तेल को पीना भी पसंद करते हैं। इतना ही नहीं नारियल के तेल को चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों पर भी लगाया जा सकता है। नारियल के तेल में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप अगर आप नारियल के तेल को अपने चेहरे पर लगाएंगे, तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। वैसे तो कई लोग नारियल के तेल से स्किन का मालिश करते हैं। लेकिन इसके अलावा भी आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नारियल के तेल को चेहरे पर कैसे लगाएं (Nariyal ke Tel ko Chehre Per Kaise Lagaen)? चेहरे पर नारियल का तेल कैसे लगाना चाहिए? (How to Apply Coconut Oil on Face in Hindi)
नारियल के तेल को चेहरे पर कैसे लगाएं?- How to Apply Coconut Oil on Face in Hindi
1. मॉइश्चराइजर
नारियल के तेल का उपयोग आप मॉइश्चराइजर के रूप में कर सकते हैं। दरअसल, नारियल के तेल में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो चेहरे को नमी प्रदान करते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई, रूखी या बेजान है तो नारियल का तेल आपके लिए बेस्ट मॉइश्चराइजर के रूप में काम कर सकता है। आप दिन में दो बार नारियल के तेल को मॉइश्चराइजर के रूप में चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन चेहरे पर 3-4 बूंद से अधिक नारियल का तेल न लगाएं, इससे स्किन ऑयली नजर आ सकती है।
इसे भी पढ़ें- बालों पर लगाएं नारियल का तेल, मिलेंगे ये 5 फायदे
2. मसाज
अधिकतर लोग चेहरे की मसाज के लिए पार्लर जाते हैं। या फिर घर पर मसाज क्रीम लाते हैं। लेकिन आप चाहें तो नारियल के तेल से भी चेहरे की मसाज कर सकते हैं। यानी आप नारियल के तेल को मसाज ऑयल के रूप में भी इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसके लिए आप नारियल का तेल हाथ पर लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं, इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे की मालिश करें। चेहरे की मालिश करने से स्किन में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा, स्किन में निखार आएगा और चेहरा खूबसूरत नजर आएगी।
3. मेकअप रिमूवर
अधिकतर लोग मेकअप रिमूव करने के लिए तरह-तरह के मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपने दिन भर से लगे मेकअप को निकालने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल मेकअप रिमूवर के रूप में भी उपयोग में लाया जा सकता है। मेकअप रिमूव करने के लिए आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का तेल स्किन से गहराई से मेकअप को रिमूव करता है।
4. फेस मास्क
नारियल के तेल का उपयोग आप फेस मास्क के रूप में भी कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल का तेल लें। इसमें चुटकीभर हल्दी डालें और इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आप नारियल के तेल से त्वचा में निखार आएगा। हल्दी चेहरे के दाग-धब्बों को रिमूव करता है और स्किन को खूबसूरत बनाता है।
इसे भी पढ़ें- रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाने से मिलेंगे ये 5 फायदे
How to Apply Coconut Oil on Face in Hindi: आप नारियल के तेल का उपयोग मॉइश्चराइजर, मसाज ऑयल, मेकअप रिमूवर और फेस मास्क के रूप में कर सकते हैं। नारियल के तेल का उपयोग करने से आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। चेहरे की स्किन में निखार, चमक आती है और स्किन की रंगत भी सुधर सकती है।