Expert

Ghee for Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर घी कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिससे मुलायम बनेगी स्किन

Ghee for Glowing Skin: घी सेहत के साथ ही, स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Ghee for Glowing Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर घी कैसे लगाएं? जानें 4 तरीके, जिससे मुलायम बनेगी स्किन


Ghee Benefits for Face in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए अधिकतर भारतीय घरों में घी का उपयोग किया जाता है। घी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। कोई घी का उपयोग खाना पकाने के लिए करता है, तो कोई मील के साथ मिलाकर घी का सेवन करता है। आजकल घी को स्किन केयर रूटीन में भी शामिल किया जा रहा है। घी का इस्तेमाल मॉइश्चराइजर, फेस पैक या फिर स्क्रबर के रूप में भी किया जा रहा है। दरअसल, इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। घी, चेहरे के दाग-धब्बे, ब्लैकहेड्स, पिग्मेंटेशन और मुंहासे दूर करने में भी फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं, चेहरे को मुलायम, कोमल और खूबसूरत बनाने के लिए भी घी का इस्तेमाल किया जा सकता है। घी, चेहरे के ग्लो को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है। आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए चेहरे पर इन 3 तरीकों से घी का इस्तेमाल कर सकते हैं (Chehre Par Ghee Kaise Lgaye)। आइए, खूबसूरत मेकओवर की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं- 

ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर घी कैसे लगाएं?- How to Use Ghee for Glowing Skin in Hindi

1. स्क्रबर के रूप में

ब्लैकहेड्स या व्हाइटहेड्स रिमूव करने के लिए अक्सर लोग मार्केट में मिलने वाले स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को इन स्क्रबर से जलन या इरिटेशन हो सकती है। ऐसे में आप घी से बने स्क्रबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, घी को स्क्रबर के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप घी को धीमी आंच पर पिघलाएं। फिर इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को अच्छी तरह से सूखने दें, फिर चेहरे को 2-3 मिनट तक धीरे-धीरे रगड़ें। इसके बाद आप चेहरे को गुनगुने पानी से धो सकते हैं। आप इस पेस्ट को अपने घुटनों, हाथों या कोहनियों पर भी लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मुंहासों की समस्या दूर करेगा घी, जानें इसे चेहरे पर लगाने के फायदे और तरीका

ghee benefits

2. उबटन के रूप में

चेहरे का ग्लो बढ़ाने लोग तरह-तरह के उबटन का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो ग्लोइंग स्किन पाने के लिए घी से बना उबटन भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप घी और बेसन लें। इन दोनों को एक साथ मिक्स करें और फिर पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। 15-20 मिनट बाद आप चेहरे को पानी से अच्छी तरह से धो लें। इससे आपके चेहरे का ग्लो बढ़ेगा। साथ ही, चेहरे के दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन से भी छुटकारा मिलेगा।

3. फेस पैक के रूप में

अगर आप कोई होममेड फेस पैक की तलाश में हैं, तो घी से बना फेस पैक एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसके लिए आप घी, चने का आटा और चुटकीभर हल्दी लें। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से अच्छी तरह से धो लें। आप इस फेस पैक को सप्ताह में 2-3 बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- घी खाते समय जरूर ध्यान रखें ये 3 नियम, सेहत को मिलेगा दोगुना लाभ


4. मॉइश्चराइजर के रूप में

आप घी को सीधेतौर पर मॉइश्चराइजर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप कुछ ड्रॉप घी लें और फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। आप इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं। या फिर आधे घंटे बाद भी चेहरे को साफ कर सकते हैं। इससे आपकी स्किन का ग्लो बढ़ेगा। साथ ही, त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी दूर होंगी।

Read Next

रात को सोने से पहले ड्राई स्किन पर लगाएं ये 5 चीजें, दूर होगी ड्राईनेस

Disclaimer