Ghee Benefits for Skin: स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स घी खाने की सलाह देते हैं। घी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। घी खाने से शरीर को ताकत मिलती है। साथ ही, थकान और कमजोरी भी दूर होती है। इसके अलावा, घी कई तरह की बीमारियों से भी बचाव करता है। घी औषधीय गुणों से भरपूर होता है। घी खाने से त्वचा और बालों को भी लाभ मिलता है। आपको बता दें कि घी को त्वचा पर अप्लाई भी किया जा सकता है। चेहरे पर घी लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। घी लगाने से त्वचा मुलायम बनती है। घी, त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज भी रखता है। इतना ही नहीं, घी लगाने से चेहरे के कील-मुंहासे भी दूर होते हैं। अगर आपके चेहरे पर भी मुंहासे हैं, तो आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी, मुंहासों और दाग-धब्बों की समस्या से छुटकारा दिलाता है। जानें, चेहरे पर घी लगाने के फायदे और तरीका-
चेहरे पर घी लगाने के फायदे- Chehre Par Ghee Lagane ke Fayde
1. त्वचा की रंगत सुधारे
चेहरे की रंगत में सुधार करने के लिए आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी, त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपकी स्किन टोन एकसार नहीं है, तो घी बेहद फायदेमंद हो सकता है। घी त्वचा की रंगत को साफ करता है और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।
2. त्वचा को हाइड्रेट रखे
घी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अगर आपकी ड्राई स्किन है, तो आप अपने चेहरे पर घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को हाइड्रेट रखते हैं। घी त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करता है। इसलिए आपको अपने चेहरे पर घी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बार-बार हो जाते हैं मुंहासे? बचाव के लिए खाएं ये 6 हेल्दी फूड्स
3. दाग-धब्बे दूर करे
अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हो गए हैं, तो भी आप अपने चेहरे पर घी लगा सकते हैं। घी त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है। घी लगाने से डार्क स्पॉट्स दूर होते हैं और डार्क सर्कल्स से भी छुटकारा मिलता है।
4. मुंहासों से छुटकारा दिलाए
चेहरे के मुंहासों और फोड़े-फुंसियों को ठीक करने के लिए भी आप घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। घी त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इससे चेहरे के मुंहासे, एक्ने और पिंपल्स दूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें- मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, चेहरा दिखेगा खूबसूरत
चेहरे पर घी कैसे लगाएं?- How to Apply Ghee on Face in Hindi
आप अपने चेहरे पर घी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच घी लें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर चेहरे की 2-3 मिनट तक मसाज करें। घी को चेहरे पर 10-15 मिनट तक लगाकार छोड़ दें। फिर आप चेहरे को गुनगुने पानी से धो सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको एक्सपर्ट की राय पर ही घी का इस्तेमाल करना चाहिए।