Acne Scar Home Remedies In Hindi: खूबसूरत और बेदाग त्वचा हर किसी को पसंद होती है। लेकिन प्रदूषण, धूल-मिट्टी, गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण चेहरे पर मुंहासे और एक्ने की समस्या होने लगती है। सिर्फ महिलाऐं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी मुंहासों की समस्या से परेशान रहते हैं। मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स यूज करते हैं। इनके इस्तेमाल से पिंपल्स तो ठीक हो जाते हैं, लेकिन इनके दाग-धब्बे त्वचा पर रह जाते हैं। मुंहासों के निशान आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं। ऐसे में मुंहासों के निशान से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको पिंपल्स और पिंपल्स के निशान हटाने के 5 आसान उपाय बता रहे हैं -
मुंहासों के निशान हटाने के घरेलू उपाय - Home Remedies For Acne Scars In Hindi
नारियल का तेल
मुंहासों के निशान हटाने के लिए नारियल का तेल काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इसमें विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, को स्किन टिश्यू को हील करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-मायक्रोबियल गुण भी मौजूद होते हैं, जो मुंहासों और उनसे होने वाले दाग-धब्बों को ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा नारियल तेल अपनी उंगलियों पर लगा लें। अब इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। अगली सुबह पानी से चेहरा धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से ऐसा करने से मुंहासों के निशान धीरे-धीरे दूर हो जाएंगे।
टॉप स्टोरीज़
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल भी एक्ने स्कार यानी मुंहासों के निशान को हटाने में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, को मुंहासों और दाग-धब्बों को हटाने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए आप जैतून के तेल के टी ट्री ऑयल की 2-4 बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं और रातभर लगा रहने दें। सुबह उठकर पानी से चेहरे को धो लें।
बेसन
बेसन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे मुंहासे और मुंहासे के निशान को कम करने में बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जिससे चेहरा पर मौजूद डेड स्किन और एक्स्ट्रा ऑयल को हटाने में मदद मिलती है। यह त्वचा की रंगत सुधारने और दाग-धब्बों को कम करने में प्रभावी होता है। इसके लिए आप एक चम्मच बेसन लें। इसमें एक चम्मच गुलाब जल या दूध मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 10-15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें: Acne-Pimples का रामबाण उपाय हैं मेथी के बीज, जानें कैसे करें प्रयोग
शहद
शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। यह मुंहासों को निकलने से रोकता है और उनके दाग-धब्बों को भी कम करता है। पिंपल्स के निशान हटाने के लिए आप शहद में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिला लें। इन दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से चेहरा धो लें। नींबू एक्ने स्कार को कम करने साथ ही त्वचा की रंगत भी सुधारता है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आमतौर पर केक बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुंहासे के निशान हटाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं? यह त्वचा के पीएच संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पिंपल्स की समस्या दूर होती है। इसमें एक्सफोलिएटिंग और ब्लीचिंग गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा को एक चम्मच पानी में मिलाएं। अब इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। सूखने के बाद इसे पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें: डैंड्रफ की वजह से भी चेहरे पर हो सकते हैं पिंपल्स, जानें बचाव के उपाय
अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स के बाद निशान रह गए हैं, तो आप इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो किसी भी उपाय को आजमाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।