मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए रात में दूध के साथ मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा पर आएगा निखार

दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है। आप रात में इन 4 चीजों के साथ मिलाकर दूध लगा सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए रात में दूध के साथ मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें, त्वचा पर आएगा निखार


दूध में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए दूध को सेहत के लिए काफी फायेदमंद माना जाता है। इसके अलावा, दूध त्वचा के लिए भी लाभकारी होता है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा के छिद्रों की गहराई से सफाई करता है। दूध, मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी नष्ट करने में मदद करता है। अगर आपके चेहरे पर भी कील-मुंहासे या दाग-धब्बे हो रखे हैं, तो आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। दूध त्वचा को साफ करने में मदद करता है। इससे स्किन क्लीन और मॉइश्चराइज होती है। आप दूध को चेहरे पर रात के समय इन 4 चीजों के साथ मिक्स करके लगा सकते हैं। 

मुंहासे और दाग-धब्बे मिटाने के लिए रात में दूध का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Apply Milk at Night to Remove Acne and Dark Spots in Hindi

1. दूध में गुलाब जल मिलाकर लगाएं

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बे हो गए हैं, तो आप दूध में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच दूध लें। इसमें 4-5 बूंद गुलाब जल की डालें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। आप इसे कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। रातभर के लिए इसे चेहरे पर लगा रहने दें। सुबह आप गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड भी रहेगी।

2. दूध में चावल का आटा मिलाकर लगाएं

आप दूध में चावल का आटा मिलाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दूध लें। इसमें चावल का आटा मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30-45 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो सकते हैं। चावल का आटा, त्वचा की डेड स्किन सेल्स को निकालने में मदद करता है। वहीं, दूध मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर ग्लो लाने के लिए दिव्या करती हैं चावल के पानी का इस्तेमाल, दूर हो जाते हैं मुंहासे और दाग-धब्बे

milk

3. दूध में हल्दी मिलाकर लगाएं

दूध में हल्दी मिलाकर सिर्फ पीना ही नहीं, लगाना भी फायदेमंद होता है। अगर आपके चेहरे पर मुंहासे या दाग-धब्बे हो रहे हैं, तो आप दूध में हल्दी मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दूध लें। इसमें चुटकी भर हल्दी और बेसन मिलाएं। अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 30 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें। इससे आपके चेहरे के दाग-धब्बे रिमूव होंगे और चेहरा साफ नजर आएगा।

इसे भी पढ़ें- स्किन पर ग्लो लाने के लिए फॉलो करें ये खास स्किनकेयर रूटीन, दूर होंगे दाग-धब्बे और मुंहासे

4. दूध में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं

आप दूध में मुल्तानी मिट्टी लगाकर भी अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच दूध लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी डालें। अब इसका बारीक पेस्ट बनने दें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें। इससे आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। मुल्तानी मिट्टी त्वचा के एक्स्ट्रा सीबम के उत्पादन को भी कम करने में मदद करती है। इससे मुंहासों और दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है।

Read Next

पैरों की डेड स्किन को निकालने के लिए अपनाएं ये 5 नेचुरल उपाय, खूबसूरत बनेंगे पैर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version