How To Get Clear Skin With Besan: प्रदूषण और धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से त्वचा में गंदगी जमने लगती है। ऐसे में, अगर त्वचा की देखभाल न की जाए, तो डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस जैसी समस्याएं होनी लगती हैं। स्किन सेल्स में गंदगी जमने के कारण पोर्स बंद हो जाते हैं, जिस कारण सीबम प्रोडक्शन बढ़ जाता है और एक्ने-ब्रेकआउट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए जरूरी है त्वचा की देखभाल पर खास ध्यान दिया जाए। ऐसे में बेसन इस्तेमाल करना भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सफाई में मदद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं त्वचा को साफ करने के लिए बेसन कैसे इस्तेमाल करना चाहिए? आइये लेख में जानें स्किन क्लीन करने के लिए इसमें क्या-क्या मिलाकर लगाना चाहिए।
त्वचा के लिए बेसन क्यों फायदेमंद होता है? Besan Benefits For Besan In Hindi
बेसन त्वचा पर नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है। इसमें मौजूद पार्टिकल्स स्किन से डेड सेल्स निकालने में मदद करते हैं। यह स्किन टैनिंग रिमूव करने में भी मदद करता है। अगर इसे डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जाए, तो यह स्किन में ऑयल प्रोडक्शन भी कंट्रोल करता है। इसे आप फेस वॉश या फेस मास्क की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- टैनिंग हटाने के लिए लगाएं दही, नींबू और बेसन से बना बॉडी मास्क, जानें बनाने का तरीका
बेसन और दही- Besan and Curd
त्वचा को गहराई से साफ करने के लिए बेसन और दही बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा को साफ करने में मदद करता है। फेस वॉश के लिए आप एक चम्मच बेसन में दही मिलाकर इस्तेमाल कर सकते है। यह नैचुरल स्क्रब की तरह भी काम करता है।
बेसन और कच्चा दूध- Besan and Raw Milk
रोज सुबह चेहरा धोने के लिए आप बेसन और दूध भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप कच्चा दूध ही इस्तेमाल करें। कच्चा दूध स्किन टैक्सचर इम्प्रूव करता है। यह कॉम्बिनेशन स्किन टोन भी इम्प्रूव करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। इसे रोज इस्तेमाल करने से स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।
इसे भी पढ़ें- मौसम में बदलाव के कारण त्वचा में होने लगा है रूखापन, तो नहाने से पहले अपनाएं ये आसान उपाय
बेसन और नीम का पानी- Besan and Neem Water
अगर चेहरे पर एक्ने-ब्रेकआउट या घमौरियों के निशान हैं, तो आप बेसन में नीम का पानी मिलाकर भी लगा सकते हैं। नीम में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करते हैं। सप्ताह में दो बार भी इसे इस्तेमाल करने से आपको काफी फायदा होगा।
बेसन और एलोवेरा जेल- Besan and Aloe vera
बेसन के साथ आप एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। सप्ताह में दो बार इनका फेस मास्क बनाकर लगाया जा सकता है। यह फेस मास्क त्वचा को गहराई से साफ करने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग रहेगी। एलोवेरा जेल में भी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन का खतरा कम करने में मदद करते हैं।
बेसन और मुल्तानी मिट्टी- Besan and Multani Mitti
स्किन की क्लींजिंग के लिए आप बेसन और मुल्तानी मिट्टी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। नहाने से पहले दूध या दही में मिलाकर फेस वॉश की तरह इस्तेमाल करें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को साफ करने और ठंडक देने में मदद करती है।
निष्कर्ष
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, अगर कभी आपको स्किन एलर्जी या स्किन इंफेक्शन हो चुका है, तो आपको पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें लगाना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
FAQ
बेसन से चेहरा धोने से क्या होता है?
बेसन से रोज चेहरा धोने से स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है। यह डार्क स्पॉट्स और स्किन डलनेस कम करने में मदद करता है। इससे स्किन में पिग्मेंटेशन कम होती है और स्किन हेल्दी रहती है। बेसन को फेस वॉश की तरह इस्तेमाल करने से स्किन सॉफ्ट और स्मूद भी बनी रहती है।चेहरे पर बेसन में क्या मिलाकर लगाना चाहिए?
बेसन में कई चीजें मिलाकर चेहरे पर लगाई जा सकती है। इसमें आप मुल्तानी मिट्टी, दूध या दही मिलाकर लगा सकते हैं। इसमें, एलोवेरा जेल या हल्दी मिलाकर भी लगाई जा सकती है। बेसन को रोज चेहरा धोने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।मुल्तानी मिट्टी और बेसन लगाने से क्या होता है?
मुल्तानी मिट्टी त्वचा को साफ करने और ठंडक देने में मदद करती है। बेसन में मौजूद बारीक कण त्वचा की गहराई से सफाई करते हैं। मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर लगाने से स्किन टेक्सचर इम्प्रूव होता है। यह कॉम्बिनेशन स्किन को हाइड्रेट, सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है।