टैनिंग हटाने के लिए लगाएं दही, नींबू और बेसन से बना बॉडी मास्क, जानें बनाने का तरीका

बॉडी टैनिंग हटाने के लिए दही, बेसन और नींबू का बॉडी मास्क बहुत फायदेमंद हो सकता है। जानें इसे कैसे बनाना है और यह कैसे फायदेमंद है?
  • SHARE
  • FOLLOW
टैनिंग हटाने के लिए लगाएं दही, नींबू और बेसन से बना बॉडी मास्क, जानें बनाने का तरीका


Body Mask To Reduce Tanning: गर्मियां शुरू होते ही टैनिंग की समस्या भी शुरू होते जाती है। कुछ देर के लिए धूप में निकलते ही हाथ-पैरों का रंग अलग नजर आने लगता है। ऐसे में कितनी भी सनस्क्रीन लगाकर बाहर निकलें, लेकिन अगर आपने बॉडी को कवर नहीं किया है, तो आपको टैनिंग हो सकती है। टैनिंग हटाने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं। केमिकल पील से लेकर टैनिंग रिमूवल ट्रीटमेंट तक सभी चीजें अपनाते हैं। जबकि इसे घर पर बनाए दही, नींबू और बेसन के मास्क से हटाया जा सकता है। यह बॉडी मास्क टैनिंग रिमूव करने और स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने में भी मदद करता है। आइये लेख में जानें यह बॉडी मास्क कैसे बनाना है और इसके क्या फायदे हैं।

1 (43)

टैनिंग हटाने के लिए बनाएं ये खास बॉडी मास्क- How to Make Homemade Body Mask

सामग्री

  • बेसन- 4-5 चम्मच
  • मुल्तानी मिट्टी- 3 चम्मच
  • दही- जरूरत अनुसार
  • नींबू- 2 चम्मच

बनाने की विधि

बॉडी मास्क बनाने के लिए बाउल में बेसन और मुल्तानी मिट्टी एक साथ मिलाएं। इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। आखिर में इसमें दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे पूरी बॉडी पर लगाएं और अच्छे से मसाज करें। सूखने के बाद पानी से धोएं और साबुन इस्तेमाल न करें। इस बॉडी मास्क को प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया है। इसलिए इसे आप रोज भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- टैनिंग को दूर करना है तो चेहरे पर लगाएं फिटकरी और गुलाब जल, जानें इस्तेमाल का तरीका

टैनिंग हटाने में कैसे काम करता है यह बॉडी मास्क

बेसन में बारीक कण मौजूद होते हैं, जो त्वचा की सफाई करने में मदद करते हैं। दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो स्किन टेक्सचर इम्प्रूव करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी स्किन त्वचा को ठंडक देती है। इसे लगाने से टैनिंग कम होती है। नींबू में विटामिन सी मौजूद होता है, जो स्किन व्हाइटनिंग में मदद करता है।

दही, नींबू और बेसन के बॉडी मास्क के अन्य फायदे

  • यह बॉडी मास्क स्किन को सॉफ्ट और स्मूद बनाने में मदद करता है। दही स्किन को हाइड्रेट रखता है जिससे स्किन सॉफ्ट होती है।
  • दही, नींबू और बेसन होने से स्किन में शाइन आएगी। इसे इस्तेमाल करने से स्किन प्रॉब्लम्स का खतरा कम होता है।
  • यह बॉडी मास्क लगाने से स्किन हेल्थ इम्प्रूव होगी। इससे स्किन में शाइन आएगी और स्किन हेल्दी रहेगी।
  • अगर आपको स्किन डलनेस या डार्क स्पॉट्स हो रहे हैं, तो इसे चेहरे पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्दन की टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, जल्द दिखेगा असर

निष्कर्ष

इस तरह से आप दही, नींबू और बेसन का बॉडी मास्क बना सकते हैं। इसे रोज लगाने से टैनिंग रिमूव होती है और स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है। यह बॉडी मास्क स्किन को स्मूद और सॉफ्ट भी बनाता है। अगर आपको स्किन एलर्जी या स्किन इन्फेक्शन रहता है, तो आपको पैच टेस्ट की बाद ही इस बॉडी मास्क को ट्राई करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

क्या आप भी रोजाना चेहरे को स्क्रब करती हैं? जानें ऐसा करना सही है या नहीं

Disclaimer