Expert

क्या चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

चेहरे पर बेसन और हल्दी लगाने से कई समस्याएं दूर होती हैं। बेसन और हल्दी, चेहरे की रंगत बढ़ाते हैं। क्या इन्हें रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें


Can we Use Gram Flour and Turmeric on Face Daily: भारतीय घरों में सुंदरता बढ़ाने के लिए बेसन और हल्दी का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। बेसन और हल्दी को सेहत के साथ ही, त्वचा के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। अधिकतर लोग अपने स्किन केयर रूटीन में बेसन और हल्दी को शामिल करते हैं। दरअसल, बेसन और हल्दी में मौजूद गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। बेसन और हल्दी, त्वचा की रंगत को एकसार बनाते हैं और त्वचा का निखार बढ़ाते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या बेसन और हल्दी का इस्तेमाल रोजाना किया जा सकता है? आइए, खूबसूरत मेकओवर, पश्चिम विहार की ब्यूटी एक्सपर्ट पूजा गोयल से जानते हैं-

क्या चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं? Can We Use Gram Flour and Turmeric on Face Daily in Hindi

क्या चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं? जी हां, आप अपने चेहरे पर रोजाना बेसन और हल्दी का यूज कर सकते हैं। बेसन और हल्दी का फेस पैक, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। बेसन और हल्दी का मिश्रण, त्वचा के दाग-धब्बों और मुंहासों को मिटाने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। इसलिए आपको भी अपने चेहरे पर बेसन और हल्दी का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। बेसन और हल्दी का उपयोग, भारतीय घरों में सदियों से किया जा रहा है। आप अपने स्किन केयर रूटीन में बेसन और हल्दी को शामिल कर सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास रोजाना बेसन और हल्दी लगाने का समय नहीं है, तो आप सप्ताह में 2-3 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Besan for Skin: बेसन के साथ मिलाकर चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, वरना त्वचा को हो सकता है नुकसान

चेहरे पर बेसन और हल्दी कैसे लगाएं?- How to Apply Besan and Haldi on Face in Hindi

इसके लिए आप 2 चम्मच बेसन लें। इसमें चुटकीभर हल्दी और दही मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को पानी से अच्छी तरह धो लें। इसके बाद आपके चेहरे को अच्छी तरह से मॉइश्चराइज जरूर करें। इससे स्किन मुलायम और कोमल बनी रहेगी। साथ ही, ड्राई और बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलेगा।

besan turmeric

चेहरे पर बेसन और हल्दी लगाने के फायदे- Besan and Haldi ke Fayde

  • बेसन और हल्दी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसे अपने चेहरे पर जरूर अप्लाई करें।
  • बेसन और हल्दी लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार होता है।
  • बेसन और हल्दी त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होता है।
  • अगर आपके चेहरे पर एक्ने या पिंपल्स की समस्या है, तो बेसन और हल्दी जरूर अप्लाई करें।
  • बेसन और हल्दी त्वचा के ब्लैकहेड्स और व्हाइटेहड्स को भी रिमूव करने में मदद करते हैं। 

आप भी अपने चेहरे पर बेसन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो चेहरे पर बेसन और हल्दी का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। चेहरे पर रेडनेस या कोई अन्य समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इसका यूज करना चाहिए।

Read Next

बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर करती है केसर, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer