सोने से पहले स्किन पर इन 5 चीजों से करें मसाज, दमक उठेगा चेहरा

Awesome Ways to Get Glowing Skin Overnight: सोने से पहले स्किन पर इन चीजों से मसाज करने से ग्लोइंग स्किन के साथ स्किन की कई परेशानियां दूर होती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सोने से पहले स्किन पर इन 5 चीजों से करें मसाज, दमक उठेगा चेहरा

Awesome Ways to Get Glowing Skin Overnight: अधिकतर लोग दिनभर काफी बिजी रहते हैं। ऐसे में दिन में स्किन की केयर नहीं कर पाते। लेकिन रात को लोग स्किन की देखभाल करते हैं। रात क सोने से पहले स्किन की देखभाल करने से स्किन अच्छे से रिपेयर होती हैं और स्किन ग्लोइंग भी बनती हैं। कई बार लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कई तरह की प्रोडक्ट्स का स्किन पर इस्तेमाल करने लगते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के बाद स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं। इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक तत्व मिलें होते हैं, जो स्किन को अंदरूनी तौर पर नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सोने से पहले इन चीजों से चेहरे की मसाज करें। ये चीजें चेहरे को ग्लोइंग बनाने के साथ स्किन की कई प्रॉब्लमस की दूर भी करती हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में।

नारियल का तेल

नारियल का तेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। नारियल का तेल स्किन को माश्चराइज करके स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। नारियल के तेल से मसाज करने के लिए हाथों पर थोड़ा सा नारियल का तेल लें। अब इस तेल से चेहरे 3 से 5 मिनट तक मसाज करें। ऐसा नियमित करने से चेहरे की दाग-धब्बे भी कम होगे। अगर आपको चेहरा ज्यादा ऑयली लग रहा है, तो सोने से पहले चेहरे को सादे पानी से वॉश भी कर सकते हैं। 

एलोवेरा

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चेहरे पर इसको लगाने से पिंपल्स की समस्या, डार्क सर्कल्स और झाइयों की समस्या दूर होती हैं। चेहरे पर एलोवेरा लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। रोज रात को सोने से पहले स्किन पर इससे मसाज करने से स्किन सॉफ्ट होती हैं। चेहरे पर मसाज करने के लिए हाथ पर थोड़ा सा एलोवेरा जैल लें। उसके बाद हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 

इसे भी पढ़ें- एसिडिटी की समस्या दूर करेगा हल्दी-अजवाइन का पानी, जानें बनाने का तरीका

बादाम का तेल

बादाम का तेल स्किन को हेल्दी रखने के साथ स्किन की रंगत को भी सुधारता है। बादाम के तेल में विटामिन ए, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड आदि पाए जाते हैं, जो स्किन के दाग-धब्बे कम करने में मदद करता हैं। बादाम के तेल से मसाज करने के लिए थोड़ा सा बादाम के तेल हाथ में लें। उसके बाद चेहरे की सर्कुलर मोशन में 5 मिनट तक मसाज करें। 

शहद

शहद स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये चेहरे से गंदगी को हटाकर चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद करता हैं। चेहरे पर शहद लगाने के लिए कटोरी में थोड़ा शहद निकालें। अब एक पतली से लेयर शहद की चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे के बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से स्किन चमकदार बनती है।

खीरा का रस

खीरे का रस स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्किन को ठंडक देकर चेहरे की सूजन को भी दूर करता है। खीरे का रस निकालने के लिए खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकालें। अब इस रस को चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से वॉश करें।

इसे भी पढ़ें- सुबह उठते ही इन 5 आदतों से करें दिन की शुरुआत, हमेशा रहेंगे हेल्दी

रात को सोने से पहले इन चीजों से मसाज की जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें चेहरे पर कुछ भी लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में चेहरे का रूखापन कैसे दूर करें? लगाएं ये 6 चीजें

Disclaimer