लगातार घंटों ऑफिस में बैठने से कई बार पैरों में सूजन की समस्या होने लगती है। कई बार ये समस्या ज्यादा देर बैठकर ट्रैवलिंग करने, पहाड़ पर चढ़ने और ज्यादा घूमने की वजह से भी हो सकती है। पैरों में सूजन की वजह से चलने में भी परेशानी होने लगती है। ऐसे में कुछ उपाय करके पैरों की सूजन को आसानी से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पैरों में सूजन को कम करने के घरेलू उपायों के बारे में।
सेंधा नमक
सेंधा नमक पैरों की सूजन को कम करने में मददगार है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधी बाल्टी गुनगुने पानी में आधा कप सेंधा नमक को मिलाएं। अब इस पानी में 10 से 15 मिनट तक पैरों को डुबोकर रखें। पैरों को बाहर निकालने के बाद साफ कपड़े से पोछें। इस उपाय को रात में सोने से पहले भी कर सकते हैं।
पैरों की मालिश करें
सरसों का तेल हल्का सा गर्म करके पैरों की मालिश करें। मालिश हल्के हाथों से करें। मालिश करने से मांसपेशियों में रक्त का संचार होगा और पैरों की सूजन को कम करने में मदद मिलेगी। पैरों की मालिश 5 से 10 मिनट के लिए की जा सकती है। मालिश के लिए सरसों के तेल के अलावा नारियल तेल भी लिया जा सकता है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा पैरों की सूजन को कम करने में मददगार होता है। बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए दो चम्मच चावल को पानी में अच्छे से उबालें। अब इस पानी में दो चम्मच बेकिंग सोडा को अच्छे से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद पैरों को नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। इस पेस्ट से पैरों की सूजन कम करने में मदद मिलेगी।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आधी बाल्टी या आधा टब गुनगुना पानी लें। इस पानी में 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालें। इस पानी में एक तौलिए को भिगो लें। अब इस तौलिए की सहायता से पैरों की सिकाई करें। ऐसा करने से पैरों की सूजन कम करने में मदद मिलती है।
आइस पैक
आइस पैक लगाकर भी सूजन को कम किया जा सकता है। आइस पैक का इस्तेमाल करने के लिए बर्फ को तौलिए में लपेटकर सूजन वाली जगह पर लगाएं। बर्फ मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाती है, जिस कारण सूजन कम होती है। बर्फ का इस्तेमाल दिन में 1 से 2 बार किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- महिलाएं रोज करें गुड़ का सेवन, जानें इससे मिलने वाले 5 फायदे
पैरों की सूजन कम करने के लिए इन घरेलू उपायों को करें। लेकिन ध्यान रखें कि अगर इन घरेलू उपायों से पैरों की सूजन कम नहीं हो रही है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। कई बार पैरों की सूजन किसी बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। प्रेगेंट महिलाएं इन उपायों को करने से बचें।
All Image Credit- Freepik