Fri Sep 11, 2026 | 09:18 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

8-12 घंटे खड़े रहकर करते हैं जॉब? ये स्मार्ट टिप्स देंगे पैरों को आराम और दूर करेंगे थकान

जाॅब में लंबे समय तक खड़े रहना पड़ता है? इससे पैरों में दर्द, सूजन और थकान हो सकती है। बचाव के ल‍िए एक्‍सपर्ट के बताए आसान ट‍िप्‍स अपनाएं और पैरों की तकलीफ से राहत पाएं।

कई लोग जॉब में घंटों तक खड़े रहते हैं। जो लोग फील्‍ड में या हॉस्‍प‍िटल में काम करते हैं, उन्‍हें 10 घंटे या कभी-कभी उससे ज्‍यादा समय के ल‍िए भी खड़ा रहना पड़ता है। अगर पैरों को सपोर्ट न म‍िले, तो जॉब में लंबे समय तक खड़े रहने से शरीर पर धीरे-धीरे दबाव पड़ने लगता है। इससे पैरों में दर्द, प‍िंडल‍ियों में जकड़न, टखनों में सूजन और कमर के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द हो सकता है क्‍योंक‍ि बीच-बीच में मूवमेंट और र‍िकवरी नहीं हो पाती है। इस लेख में आपको बताएंगे कुछ आसान ट‍िप्‍स ज‍िनकी मदद से आप पैरों को आराम दे पाएंगे और थकान को दूर कर पाएंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

prolonged-standing-job-health-issues

1. कंप्रेशन सॉक्स पहनें- Wear Compression Socks

सबसे पहले कंप्रेशन सॉक्स पहनें। Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि कंप्रेशन सॉक्स ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करते हैं, सूजन कम करते हैं और पैरों को दिनभर हल्का महसूस कराने में मदद करते हैं। खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद हैं, जिन्हें काम के दौरान खड़े रहना पड़ता है और ज्यादा चलना नहीं होता।

यह भी पढ़ें- घंटों खड़े रहने की जॉब करते हैं तो इन स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से पैरों को दें आराम

2. श‍िफ्ट के बीच ब्रेक लें- Take Break Between Work Shift

  • पैरों के दर्द या थकान से बचने के ल‍िए शिफ्ट के बीच छोटा ब्रेक लें।
  • 3 से 5 मिनट के लिए टखनों को घुमाएं या पिंडलियों की एक्सरसाइज (काफ रेज) करें।
  • इससे खून का बहाव बेहतर होता है और पैरों में जकड़न की समस्‍या नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- क्या लगातार खड़े रहने की आदत से बढ़ सकता है वेरिकोज वेन्स का खतरा? जानें डॉक्‍टर से

3. लेटकर पैरों को दीवार पर टिकाएं- Lie Down With Your Legs Up

leg-pain-treatment

Fitness Coach Payal Asthana ने बताया क‍ि दिन के अंत में पीठ के बल लेटकर पैरों को दीवार पर टिकाएं या तकिए पर ऊपर उठाकर रखें। 10 से 15 मिनट की यह आदत सूजन को कम करती है, थके हुए मसल्स को आराम देती है और शरीर को शांत करती है।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी खड़े होने में परेशानी होती है? जानें खड़े होने पर पैर में दर्द होने का कारण और बचाव के उपाय

इन बातों का भी ध्यान रखें- Things To Keep In Mind

  • अच्छे सपोर्ट वाले जूते पहनें।
  • घुटनों को लॉक करने की बजाय वजन दोनों पैरों में बदलते रहें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • ध्‍यान रखें क‍ि खड़े रहने में समस्या नहीं है रिकवरी को नजरअंदाज करना असली परेशानी है, इसल‍िए र‍िकवरी पर फोकस करें।

न‍िष्‍कर्ष:

जॉब में लंबे समय तक खड़े रहते हैं, तो पैरों में कंप्रेशन सॉक्स पहनें, श‍िफ्ट के बीच ब्रेक लें, लेटकर पैरों को दीवार पर ट‍िकाएं और अच्‍छे सपोर्ट वाले जूते पहनें। इन छोटी-छोटी ट‍िप्‍स का ध्‍यान रखकर आप थकान और पैरों की समस्‍याओं से बच सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या आप भी सुनते हैं रोज संगीत? जानें इसका आपके दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 16, 2025 17:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 16, 2025 17:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 16, 2025 17:07 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content