Benefits and Method of Calf Raise Exercise in Hindi: काफ रेज एक्सरसाइज पैरों को मजबूती देने के लिए की जाती है। अगर आप काफ की मसल्स को मजबूत और संतुलित बनाना चाहते हैं, तो यह एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। यह एक्सरसाइज व्यक्ति की बैलेंस बनाने में मदद करती है। इस आसान एक्सरसाइज को किसी भी उम्र के लोग आसानी से कर सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको काफ रेज एक्सरसाइज करने का सही तरीका और इससे होने वाले ढेरों लाभों के बारे में बताएंगे। अगर इसके सबसे जरूरी लाभों को लेकर बात करें, तो वह ब्लड शुगर लेवल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। जी हां, आप बिना दवाइयों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को इस एक एक्सरसाइज की मदद से कंट्रोल कर सकते हैं। आइए इस एक्सरसाइज को करने का तरीका फिजिकल थेरेपिस्ट डॉ. मर्यम राणा से जानते हैं।
काफ रेज एक्सरसाइज कैसे करें?- How to do Calf Raise Exercise in Hindi
काफ रेज एक्सरसाइज करने के लिए आप अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना फैलाकर खड़े हो जाएं। इसके बाद संतुलन बनाए रखने के लिए आप एक या दोनों हाथों को मेज, दीवार या कुर्सी के पीछे रखें। इसके बाद आपको अपने पैरों के तलवों पर दबाव डालना है और अपनी एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाना है। इस स्थिति में रहते हुए, अपनी पिंडली की मसल्स को सिकोड़ें और एड़ियों को वापस जमीन पर रखें। आपको इस एक्सरसाइज को 12 से 15 बार दोहराना है। यह काफ रेज एक्सरसाइज को करने का सही तरीका है।
काफ रेज एक्सरसाइज करने से होने वाले फायदे- Benefits of doing Calf Raise Exercise
ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर होगा कंट्रोल
काफ रेज एक्सरसाइज करते हैं, तो बॉडी ग्लूकोज को फ्यूल की तरह इस्तेमाल करती है। ऐसे में एक्सरसाइज के तुरंत बाद ब्लड शुगर लेवल कम करने में मदद मिलती है। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल होता है और ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
काफ मसल्स होंगी मजबूत
काफ रेज एक्सरसाइज करने के लिए एड़ी को ऊंचा उठाना पड़ता है। इससे काफ मसल्स मजबूत होती हैं और पैरों की नसों में ब्लड का फ्लो ठीक होता है। इससे पैरों को मजबूती मिलती है।
इसे भी पढ़ें- 40 की उम्र के बाद पुरुष करें ये 5 एक्सरसाइज, बढ़ेगी स्ट्रेंथ और मोबिलिटी
पोश्चर और बैलेंस में सुधार
आजकल ज्यादातर लोग दिनभर बैठे रहते हैं, ऐसे में घंटों लगातार बैठने से शरीर का पोश्चर खराब हो जाता है। ऐसे में काफ रेज एक्सरसाइज करने से शरीर में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है और पोश्चर को सुधारने में मदद मिलती है।
चोटों का जोखिम होगा कम
अगर आप रोजाना काफ रेज एक्सरसाइज करते हैं, तो शरीर के बैलेंस को मेंटेन रखने में मदद मिल सकती है। इससे दौड़ने के दौरान पैरों का संतुलन ठीक रहता है और आप किसी भी छोटी-बड़ी इंजरी से अपना बचाव कर सकते हैं। रनिंग के दौरान लगने वाली चोटों से बचने के लिए आपको यह एक्सरसाइज करनी चाहिए।
View this post on Instagram
एड़ी के दर्द से छुटकारा
अगर आप एड़ी के दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो काफ रेज एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है। इस एक्सरसाइज में एड़ियों की मूवमेंट बढ़ जाती है, ऐसे में आपको दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है। साथ ही, यह एक्सरसाइज करने से शरीर एक्टिव रहता है और आप एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पेट को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, सेलेब फिटनेस एक्सपर्ट से जानें फायदे
काफ रेज एक्सरसाइज करना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। अगर आप लोअर बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन को सुधारना चाहते हैं, तो इस एक्सरसाइज को जरूर करें। साथ ही, आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं को भी कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको नसों से जुड़ कोई समस्या है, तो यह एक्सरसाइज करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version