बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें करने का सही तरीका

बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसे करने के फायदे और सही तरीके के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज करने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, जानें करने का सही तरीका


एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। शरीर पर हमारा बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए आपकी कोर का भी बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज कर सकते हैं। इसे करने से सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इससे शरीर में इंजरी होने का खतरा कम होने के साथ ही साथ लचीलापन भी बढ़ता है। चलिए ऑर्थोपैडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा से जानते हैं इस एक्सरसाइज को करने के फायदों के बारे में। 

क्या है बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज? 

बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज एक प्रकार की एक्सरसाइज है, जिसे करने से शरीर को होल्ड करने की क्षमता बढ़ती है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर का लचीलानपन भी बढ़ता है। दरअसल, यह एक्सरसाइज एक रबड़ की बॉल के जरिए की जाती है। जिसे बोसू बॉल या फिर वोफल बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको शरीर का सारा भार इस बॉल पर डालना होता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Manan Vora (@dr.mananvora)

बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज करने के फायदे 

  • बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज को करने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। 
  • इसे करने से आपके पोश्चर में सुधार होता है साथ ही चोट लगने का खतरा भी कम होता है। 
  • इस एक्सरसाइज को करने से आपकी कोर स्ट्रेंथ बढ़ती है और मसल पेन से भी राहत मिलती है। 
  • यह एक्सरसाइज को करने से शरीर का आपसी तालमेल बना रहता है। 
  • इसे करने से घुटनों का दर्द कम होने के साथ ही साथ कमर के दर्द में भी आराम मिलता है। 
  • इसे करने से शरीर के उपरी हिस्से की मांसपेशियां भी एक्टिव होती हैं। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में एक्सरसाइज करते समय ध्यान रखें ये 6 बातें, सेहत पर पड़ सकती हैं भारी

बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज करने का तरीका 

  • बैलेंस बोर्ड एक्सरसाइज करने के लिए आपको इस बॉल को जमीन पर रखना है। 
  • अब आपको बॉल पर एक पैर को रखना है और सीधे खड़े रहना है। 
  • बॉल पर खड़े रहकर आपको एक पैर पर ही सारा भार देते हए बैलेंस बनाए रखना है। 
  • इस बॉल के जरिए आप प्लैंक भी कर सकते हैं। 

 

Read Next

बच्चों को किस उम्र से जिम जाकर एक्सरसाइज शुरू करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version