कई लोगों को वैरिकोज वेन्स (उभरी हुई नसें) की समस्या रहती है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर के अंगों की नसें फूल जाती हैं, जिससे वे उभरी हुई नजर आती हैं। यह समस्या आमतौर पर त्वचा के नीचे की सतह पर होती है। आमतौर पर महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। हालांकि, एक्सरसाइज करके इसे मैनेज किया जा सकता है। कुछ एक्सरसाइज हैं, जिन्हें करके आप शरीर पर उभरी हुई नसों से राहत पा सकते हैं। आइये डॉ. अक्षत चढ्ढा से जानते हैं वैरिकोज वेन्स से राहत पाने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
काल्फ रेज (Calf Raise)
काल्फ रेज एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद मानी जाती है। अगर आप वैरिकोज वेन्स से परेशान हैं तो ऐसे में काल्फ रेज एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से धीरे-धीरे फूली या फिर उभरी हुई नसों से राहत मिलती है। इसे करने के लिए आपको सीधे खड़े होकर अपने पंजों के बल पर शरीर को उपर उठाना है। इसे करने के दौरान आपको अपने पंजों पर उठना है और फिर नीचे की ओर आना है।
View this post on Instagram
लेग अप द वॉल (Leg up the Wall Pose)
लेग अप द वॉल एक्सरसाइज या फिर पोज का अभ्यास करने से आपकी वैरिकोज वेन्स की समस्या कम होती है। इस पोज को करने से आपकी फूली हुई नसें सामान्य होती हैं और नसें दिखना भी धीरे-धीरे कम होती है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको दोनों पैरों को दीवार पर उपर की ओर लगाकर रखना है। अब आपको दोनों पैरों को अपनी छाती पर लेकर आना है। इस पोज में बने रहकर आपको इसके कई सेट्स लगाने हैं।
इसे भी पढ़ें - लीची की पत्तियों में होते हैं कई गुण, जानें सेहत के लिए इसके 7 फायदे और इस्तेमाल का तरीका
किन लोगों को होता है ज्यादा खतरा? (Who are at High Risk)
- मोटापा और शारीरिक गतिविधियों में कम शामिल रहने से भी वैरिकोज वेन्स की समस्या होती है।
- फीजिकल डैमेज या फिर कई बार एक्सीडेंट होने पर भी ऐसा हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी के दौरान भी कई बार वैरिकोज वेन्स की समस्या हो सकती है।
- कई बार ज्यादा समय तक पीरियड्स नहीं आने पर भी ऐसा हो सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version