Doctor Verified

थोड़ा चलने पर पैरों में दर्द और अकड़न होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Foot Pain Under Foot: कुछ लोगों को थोड़ा चलने पर पैर में दर्द और अकड़न होने लगती है, जिसके कारण कई बार चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस लेख में जानें इस समस्या के कारण।   
  • SHARE
  • FOLLOW
थोड़ा चलने पर पैरों में दर्द और अकड़न होने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

What Causes Pain And Stiffness In Feet: युवावस्था में लोग सबसे ज्यादा फिट और एक्टिव पाए जाते हैं। इस उम्र के बाद शरीर में बदलाव ज्यादा आने लगते हैं, जो थकावट और कमजोरी रहने का कारण बनने लगते हैं। इसके कारण व्यक्ति को ज्यादा चलने-फिरने में परेशानी आने लगती है। लेकिन कई लोगों में 20 की उम्र के बाद ही चलने-फिरने की परेशानी होने लगती है। ऐसे में उनके लिए ज्यादा शारीरिक गतिविधियां करना भी मुश्किल हो जाता है। खराब खानपान के कारण शरीर में कमजोरी आना इसका मुख्य कारण होता है। वहीं कुछ आंतरिक कारणों से भी यह समस्या हो सकती है। इस बारे में विस्तार से समझने के लिए हमने बात कि उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के फाउंडर और डायरेक्टर डॉ शुचिन बजाज (इंटरनल मेडिसिन) से।

foot pain

चलने पर पैरों में दर्द और अकड़न होने के कारण- What Causes Pain And Stiffness In Feet

20 से 30 साल की आयु के लोगों में थोड़ी चलने से पैर में दर्द और अकड़न के कई कारण हो सकते हैं। यहां कुछ मुख्य कारण और उनके निवारण के बारे में जानकारी है-

मांसपेशियों की कमजोरी

मांसपेशियों की कमजोरी पैरों में दर्द और अकड़न होने का बड़ा कारण हो सकती है। खराब डाइट और खराब जीवनशैली इस समस्या की मुख्य वजह हो सकती हैं। वहीं कई बार कुछ आंतरिक समस्याओं के कारण भी मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है।

शारीरिक गतिविधियां न करना

अगर आप दिन भर बैठे रहते है और शारीरिक गतिविधियां नहीं करते हैं, तो इसके कारण भी मांसपेशियों में कमजोरी आ सकती है। इसके कारण चलते वक्त पैरों के दर्द और अकड़न हो सकती है। वहीं सही तरीके से न खेलने या गलत एक्सरसाइज करने के कारण भी यह समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़े- पैर की मांसपेशियों में दर्द के पीछे हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें राहत के उपाय

गलत जूते पहनना

अगर आप सही फिट और कंफर्ट वाले जूतें नहीं पहनते हैं तो इसके कारण पैरों पर जोर पड़ने लगता है, जो पैरों में दर्द और अकड़न होने का कारण बन सकता है। इसलिए अपने पैरों के साइज के मुताबिक ही जूतें चुनें। 

पोषण की कमी होना 

पोषक तत्वों की कमी होने के कारण शरीर में कमजोरी आ सकती है। इस कारण आपको अत्यधिक थकावट,  सुस्ती, हाथ-पैरों में दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में सभी पोषक तत्वों की बराबर मात्रा जरूर शामिल करें। 

इसे भी पढ़े- पैरों की नसों में दर्द से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

इस समस्या से कैसे राहत पाएं- How To Relieve Pain On Bottom of Foot

  • पैरों में दर्द और अकड़न का मुख्य कारण मांसपेशियों की कमजोरी ही है। इसलिए मांसपेशियों को मजबूत बनाने पर काम करना जरूरी है। 
  • नियमित व्यायाम और प्रैक्टिस के साथ मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। 
  • सही आकार और सही तरह के जूते पहनकर ही बाहर जाएं क्योंकि इससे न सिर्फ पैर रिलैक्स रहते हैं, बल्कि चोट लगने का खतरा भी कम होता है। 
  • खेलते या व्यायाम करते समय एक्टिविटी पर जरूर ध्यान दें। अगर आपको परेशानी आती है, तो किसी प्रोफेशनल कोच से सलाह जरूर लें। 
  • थकान और दर्द को दूर करने के लिए पर्याप्त आराम जरूर लें, जिससे पैरों में नियमित गतिविधि बनी रहे।

अगर आपको पैरों में दर्द और अकड़न की समस्या बार-बार होती रहती है, तो यह कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का कारण हो सकती है। ऐसे में बिना देरी किये एक्सपर्ट से परामर्श जरूर लें। 

 

Read Next

पुरुषों में हीमोग्लोबिन कम क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें हीमोग्लोबिन कम होने के कारण

Disclaimer