Doctor Verified

पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगा जल्दी आराम

Ayurvedic Ways To Get Relief From Pain In Legs: पैरों के दर्द व्यक्ति को काफी परेशान कर देता है, जाने इस कम करने के तरीकों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 6 आयुर्वेदिक तरीके, मिलेगा जल्दी आराम

Ayurvedic Ways To Get Relief From Pain In Legs: पैरों में दर्द होना एक सामान्य समस्या होती है। ज्यादा देर चलने, पोषक तत्वों की कमी, खराब लाइफस्टाइल और कमजोरी के कारण भी पैरों में दर्द हो सकता हैं। अक्सर लोग इस दर्द को कम करने के लिए कई तरह की जेल से पैरों की मसाज करते हैं या फिर पेनकिलर का सेवन करने लगते हैं। लेकिन कई बार इन चीजों के इस्तेमाल के बाद भी पैरों में दर्द कम होने का नाम नहीं लेता हैं। ऐसे में पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीके फॉलो किए जा सकते हैं। ये तरीके फॉलो करने से पैरों को आराम मिलेगा और दर्द भी दर्द कम होगा। पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए कौन से आयुर्वेदिक तरीके फॉलो करने चाहिए। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।  

पैरों की सिंकाई करें

पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए पैरों के दर्द की सिंकाई की जा सकती हैं। सिंकाई करने से पैरों को आराम मिलता है और थकावट भी दूर होती हैं। पैरों के दर्द की सिंकाई करने के लिए 1 टब में हल्का गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच नमक डालकर सिंकाई करें। ऐसा करने से पैरों को दर्द से राहत मिलती है।

तेल से मसाज करें

पैरों के दर्द से राहत देने के लिए तेल से पैरों की मसाज की जा सकती हैं। तेल पैरों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  तेल से पैरों की मसाज करने से मांसपेशियों का दर्द कम होता है और थकावट से भी राहत मिलती है। तेल को लगाने से हड्डियों में होने वाला दर्द भी कम होता है। मालिश के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

massage

कैल्शियम और प्रोटीन युक्त भोजन का सेवन करें

पैरों के दर्द को कम करने के लिए डाइट में कैल्शियम युक्त भोजन जैसे पनीर, दूध और मक्खन का सेवन करें। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। वही डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स जैसे अंडा, दालें और बींस का सेवन करें। प्रोटीन मांसपेशियों के विकास में भूमिका निभाता है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके, बीमारियों का खतरा होगा कम

शिलाजीत 

पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए शिलाजीत का सेवन करना जरूरी होता है। शिलाजीत शरीर की कमजोरी को दूर करने के साथ मांसपेशियों की मरम्मत करने में मदद करता है। रात को इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास दूध में 1 चम्मच शिलाजीत को मिलाकर रोज पीने से पैरों का दर्द कम होता है।

हल्का व्यायाम करें

व्यायाम न करने से मांसपेशियां अकड़ सकती है, जिससे पैरों में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। ऐसे में नियमित हल्का व्यायाम जरूर करें। व्यायाम करने के साथ रोज सुबह और शाम वॉक भी की जा सकती हैं। साथ ही पैरों के दर्द को कम करने के लिए हल्का भोजन ही करें।

हाइड्रेटेड रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए दिन में 2 से 3 लीटर पानी अवश्य पिएं। सही मात्रा में पानी पीने से पैरों का दर्द कम होता है और शरीर डिटॉक्स रहता है। पैरों का दर्द कम करने के लिए पानी के साथ नारियल पानी का सेवन भी किया जा सकता हैं।

 पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए इन आयुर्वेदिक तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

पिंपल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा फायदा

Disclaimer