Doctor Verified

बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके, बीमारियों का खतरा होगा कम

Ayurvedic Tips To Increase Immunity Of Children: बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक तरीके, बीमारियों का खतरा होगा कम

Ayurvedic Tips To Increase Immunity Of Children: बच्चों को हेल्दी रखने के लिए बच्चों की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता हैं। कमजोर इम्यूनिटी के कारण बच्चों को कई तरह के संक्रमण होने के साथ मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैं। बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत न होने के कारण वह जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं, जिस कारण उनकी ग्रोथ पर भी असर होता हैं। ऐसे में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। ये तरीके आयुर्वेदिक होने के कारण ये अंदरूनी तौर पर बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत करेंगे और बीमारियों से बचाएंगे। इम्यूनिटी मजबूत होने से बच्चे कम बीमार होंगे और उनकी ग्रोथ भी तेज होगी। प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रहने से बच्चा स्वस्थ रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता हैं। बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने  के आयुर्वेदिक तरीके को बारे में जानने के लिए हमने बात की नोएडा के वैघ जी आयुर्वेदिक क्लिनिक के बीएमएस. एमडी डॉक्टर अंकुर गुप्ता से।  

बच्चों को अनहेल्दी चीजों के सेवन से बचाएं

आज के समय में अधिकतर बच्चे प्रोस्सेड फूड्स और फ्राइड फूड्स का सेवन ज्यादा करते हैं, जो शरीर के लिए हानिकारक होने के साथ बच्चों की इम्यूनिटी को कमजोर करते हैं। ऐसे में बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए बच्चों को इन चीजों को हरगिज नहीं देना चाहिए।

योग कराएं

बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने और उन्हे बीमारियों से बचाने के लिए बच्चों को अवश्य ही योग कराएं। बच्चों को योग के साथ प्राणायम करने की भी आदत डालें। ऐसा करने से बच्चे का शरीर फुर्तिला बनेगा और बीमारियों का खतरा कम होगा।

yoga

बच्चों का स्वर्ण प्राशन संस्कार कराएं

बच्चों को हेल्दी और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए नियमित तौर पर बच्चों का  स्वर्ण प्राशन कराना जरूरी होता है। स्वर्ण प्राशन कराने से रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती हैं। स्वर्ण प्राशन शहद, ब्रह्माणी, अश्वगंधा, गिलोय, शंखपुष्पी, वचा आदि जड़ी बुटियों से तैयार किया जाता हैं।

इसे भी पढ़ें- गठिया और अनिद्रा समेत इन 5 समस्याओं को दूर करती है द्रोणपुष्पी जड़ी-बूटी, जानें उपयोग का तरीका

तुलसी का सेवन

बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए तुलसी का सेवन जरूर कराना चाहिए। आप बच्चों को तुलसी का काढा बनाकर देने के साथ इसका रस निकालकर भी दें सकते हैं। तुलसी में एंटीबैक्टिरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं, जो मौसमी संक्रमण से बच्चों को बचाते हैं।

ताजा भोजन बच्चों को दें

बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाने और उन्हें हेल्दी रखने के लिए ताजा बना खाना ही दें। बासी और ठंडा भोजन बच्चों को देने से उनको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने के साथ कई तरह का संक्रमण का खतरा भी बढ़ता हैं। बच्चों को ताजा और हल्का गर्म भोजन खाने को दें।

 बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन आयुर्वेदिक तरीकों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन तरीकों को फॉलो करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

नाड़ी परीक्षा क्या है और कैसे होती है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके बारे में

Disclaimer