तुलसी की पत्तियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। इनको खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। तुलसी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ कई बीमारियों से शरीर का बचाव भी होता है।स्वस्थ रहने के लिए लोग तुलसी का इस्तेमाल कई तरह से करते हैं। कोई इसका अर्क पीना पसंद करता है, तो कोई तुलसी की पत्तियां चबाकर खाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पत्तियां खाने का सही तरीका क्या है? और गलत तरीके से तुलसी की पत्तियां खाने के क्या नुकसान हो सकते हैं? आइये जानते हैं इसके बारे में।
तुलसी की पत्तियां कैसे खानी चाहिए?
कई लोग तुलसी को खाली पेट खाते हैं, तो कई लोग दिनभर में कभी भी इसे खा लेते हैं। तुलसी शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। तुलसी सर्दी, खांसी, जुकाम, कफ, गले में दर्द, शरीर में दर्द, और बुखार आदि में खाई जाती है। कई लोग तुलसी को काढ़ा बनाकर और चाय के रुप में भी इसका सेवन करते हैं। तुलसी को लेते समय ध्यान रखें कि इसे कभी चबाकर नहीं खाना चाहिए। तुलसी को चबाकर खाने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। तुलसी के पत्तों को चबाकर खाने के बजाय निगलकर खाने की सलाह दी जाती है।
तुलसी को चबाकर खाने का असर
तुलसी को चबाकर खाने से दांत खराब हो सकते हैं। तुलसी के पत्तों में पारा ( Mercury) पाया जाता है, जो दांतों को नुकसान पहुंचा सकता है। तुलसी को नियमित चबाने से मरकरी मुंह में आता है, जिससे दांतों के इनेमल (बाहरी पर्त) खराब हो सकता है।इसके अलावा तुलसी की पत्तियां प्राकृतिक रुप से थोड़ी एसिडिक भी होती हैं, जिस कारण इसे रोज खाने से दांत खराब हो सकते हैं।
तुलसी का सेवन कैसे करें
तुलसी की पत्तियों को निगलकर खाया जा सकता है। इसके अलावा तुलसी को काढ़ा या चाय के रूप में भी लिया जा सकता है। बच्चों या घर के बुजुर्गों को मौसमी बीमारियों से बचाने के लिए तुलसी का काढ़ा दिया जा सकता है। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। तुलसी की चाय डायबिटीज रोगी भी आसानी से पी सकते हैं।
तुलसी की पत्तियां खाने के फायदे
- तुलसी में एंटीवायरल गुण होने के कारण ये मौसमी बीमारियों से रक्षा करती है।
- चेहरे की समस्याओं को दूर करने में तुलसी मददगार है।
- चोट लग जाने पर फिटकरी में तुलसी को मिलाकर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।
- तुलसी की पत्तियां स्ट्रेस को कम करने में मदद करती हैं।
- तुलसी का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version