Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Doctor Verified

खराब पाचन के कारण रहता है मूड खराब! खाली पेट खाना शुरू कर दें ये हरी पत्तियां, सेहत को मिलेगे फायदे

शीशम की पत्तियों में एंटी-इंप्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट इन पत्तियों को खाने के फायदे के बैरे में- 

आयुर्वेद में ऐसी कई कई जड़ी-बूटीयां हैं, जिनका नियमित रूप से सेवन आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये हर्ब्स न सिर्फ बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं, बल्कि बीमारियों को होने से भी रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन्हीं जड़ी-बूटियों में शीशम की पत्तियां भी शामिल हैं। आयुर्वेद के अनुसार शीशम की पत्तियां कई औषधिय गुणों से भरपूर होती हैं। ये पत्तियां कई गंभीर बीमारियों का इलाज करने के साथ-साथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं। इन पत्तियों में मौजूद एंटी-इंप्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। खासकर अगर आप इन पत्तियों का सेवन सुबह खाली पेट (khali pet kaun si patti kha sakte hain) करें तो आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं, आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं इसके बारे में-

खाली पेट शीशम के पत्तों के फायदे - Benefits Of Eating Rosewood Leaves On Empty Stomach in Hindi

सुबह खाली पेट शीशम के पत्तों का सेवन करने से ये फायदे (sheesham ki patti ke fayde in hindi) मिल सकते हैं-

1. पाचन में सुधार

शीशम के पत्तों का सेवन पेट पाचन में सुधार के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से पेट की जलन को कम करने और अपच की समस्या से राहत पाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं दस्त की समस्या में भी ये पत्ते काफी लाभकारी होते हैं, जिन्हें आप सुबह खाली पेट खा सकते हैं। खासकर दस्त रोकने के लिए सुबह खाली पेट शीशम के पत्ते खाना ज्यादा असरदार होता है।

इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए खजाने से कम नहीं शीशम और धागा मिश्री का सेवन, जानें खाने का सही तरीका

2. त्वचा के लिए फायदेमंद

शीशम के पत्तों में ऐंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं जैसे फोड़े-फुंसी, खुजली और स्किन ड्राईनेस को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसलिए, आप रोजाना सुबह खाली पेट शीशम के पत्तों का सेवन कर सकते हैं ये इसके रस को पी सकते हैं।

3. एनीमिया दूर करें

शीशम पत्तों में मौजूद गुण व्यक्ति के शरीर में होने वाली खून की कमी को दूर करने में काफी फायदेमंद होता है। इसलिए, अगर आपको या किसी व्यक्ति को एनीमिया की समस्या है तो आप आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह से इन पत्तियों का सुबह खाली पेट सेवन कर सकते हैं।

rosewood-leaves-benefits

4. गोनोरिया में फायदेमंद

शीशम के पत्तों का सेवन गोनोरिया, (जिसे सूजाक भी कहा जाता है, एक यौन संचारित संक्रमण है) के इलाज में भी इस्तेमाल किया जाता है। सुबह खाली पेट मिश्री के साथ शीशम के पत्तों का सेवन इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।

5. खून से जुड़ी समस्या

ब्लड डिसऑर्डर यानी खून से जुड़ी समस्या में भी शीशम का सेवन फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट शीशम का काढ़ा पीने से खून को साफ करने और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान कम होती है ब्लीडिंग? राहत पाने के लिए खाएं शीशम और मेथी दाने से बना ये पाउडर, जानें रेसिपी  

6. पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार शीशम के पत्तों का सुबह खाली पेट सेवन महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं जैसे ज्यादा ब्लीडिंग, अनियमित पीरियड्स और क्रैम्प्स से राहत दिलाने में मदद करता है। रोजाना सुबह 10 से 12 पत्तों का सेवन आपके लिए फायदेमंद होता है।

निष्कर्ष

सुबह खाली पेट शीशम के पत्तों का सेवन आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह महिलाओं से लेकर पुरुषों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है, एनीमिया से राहत दिलाता है और खून से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। लेकिन, ध्यान रहे अगर आप पहली बार शीशम के पत्तों का सेवन करने जा रहे हैं तो पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट जरूर कर लें।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • शीशम की पत्ती खाने से क्या लाभ होता है?

    शीशम के पत्तियों का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से पाचन में सुधार, मुंह से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। 
  • शीशम के पत्तों में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

    शीशम के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, विटामिन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 
  • शीशम के पत्तों का काढ़ा कैसे बनाते हैं?

    शीशम के पत्तों का काढ़ा बनाने के लिए पत्तों को अच्छी तरह धोकर 1 गिलास पानी में उबाल लें। इस पानी को तब तक उबाले जब तक पानी आधा न हो जाए। अब इस पानी को एक गिलास में छाने और अगर आप स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। 

Read Next

सौंफ सबके लिए नहीं है फायदेमंद! जानिए किन लोगों को नहीं खानी चाहिए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 10, 2025 09:14 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content