Ayurvedic Remedy to Get Relief From Scanty Periods: पीरियड्स महिलाओं के जीवन की एक सामान्य समस्या है, जिससे हर महिला को होकर गुजरना पड़ता है। समस्या इसलिए क्योंकि कई बार पीरियड्स के दौरान महिलाओं को कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को Scanty Periods होते हैं। कुछ मामलों में एक आम स्थिति समझकर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन यह एक चिंता का विषय हो सकता है। स्कैंटी पीरियड्स में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होती है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको इससे राहत पाने का आयुर्वेदिक नुस्खा बताएंगे। आइये आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. डिक्सा भावसर सवालिया से जानते हैं इसके बारे में।
क्या होता है स्कैंटी पीरियड्स?
स्कैंटी पीरियड्स एक ऐसी समस्या है, जिसमें महिलाओं को पीरियड्स के दौरान सामान्य से काफी कम ब्लीडिंग होती है। इसके पीछे हार्मोन्स असंतुलित होना, हाइपोथॉयराइडिज्म और कुछ मामलों में पीसीओडी जिम्मेदार माना जाता है। हालांकि, कई बार महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी ऐसी समस्या सामान्य भी हो सकती है। लेकिन, अगर ऐसा लगातार हो रहा है तो कई बार महिला को कंसीव करने में भी कठिनाई हो सकती है। अगर आपको हर महीने पीरियड्स के साथ बहुत कम ब्लीडिंग हो रही है तो यह स्कैंटी पीरियड्स हो सकते हैं।
View this post on Instagram
स्कैंटी पीरियड्स से राहत पाने का आयुर्वेदिक तरीका
- पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होने पर आप आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों से एक रेसिपी तैयार कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको एक से दो चम्मच काले शीशम के बीज लेने हैं।
- इसके बाद एक से दो चम्मच मेथी और एक से दो चम्मच अलसी के बीज लेने हैं।
- अब इन सभी को अच्छे से मिक्स करके इसे ग्राइंड कर लें। इसे पाउडर के रूप में बनाएं।
- ध्यान रहे आपको सभी सामाग्रियों को एक ही समान लेना है।
इसे भी पढ़ें - Scanty Periods: पीरियड्स में 1-2 दिन ही होती है ब्लीडिंग, तो अपनाएं ये 5 नेचुरल तरीके
पाउडर का सेवन कैसे करें?
इस आयुर्वेदिक पाउडर का सेवन करके स्कैंटी पीरियड्स से राहत पाई जा सकती है। इसका सेवन आपको दिन में केवल एक ही बार करना है। इसे गर्म पानी के साथ चाहे सुबह या शाम के समय में खाया जा सकता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version