Foods for Periods Related Problems: महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म चक्र से गुजरना पड़ता है। मासिक धर्म चक्र यानी पीरियड्स एक नेचुरल प्रक्रिया है, लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मूड स्विंग्स, तेज दर्द, पेट में ऐंठन और तनाव आदि से जूझना पड़ता है। लेकिन, इनके अलावा महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याओं से भी परेशान होना पड़ता है। किसी महिला को देरी से पीरियड्स आते हैं, तो किसी को ब्लड फ्लो कम तो किसी को ब्लड फ्लो ज्यादा होता है। ये स्थितियां चिंताजनक हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाओं को अपनी डाइट में ध्यान जरूर रखना चाहिए। पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में क्या खाना चाहिए? आइए Peachtreeclinic ki फाउंडर और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ.स्मिता भोईर पाटिल से जानते हैं-
स्कैंटी पीरियड्स- What to Eat in Scanty Periods
स्कैंटी पीरियड्स यानी सिर्फ 1 या 2 दिन तक ब्लीडिंग होना। अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान सिर्फ 1-2 दिन ही ब्लीडिंग होती है, तो इस समस्या को बिलकुल नजरअंदाज न करें। स्कैंटी पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग कम होती है और पीरियड्स जल्दी खत्म हो जाते हैं। इस स्थिति में आपको आयरन रिच और हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकता है। आप अदरक, पपीता, टोफू, चुकंदर, दाल, पालक, एवोकाडो, नट्स, सीड्स, घी आदि को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा। इन फूड्स का सेवन करने से तनाव, पीसीओएस और थायराइड जैसी समस्याओं से भी राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें- PCOS वाली महिलाएं पीरियड साइकिल को सही रखने के लिए बिलकुल न करें ये 5 गलतियां
पीरियड्स देरी से आना- What to Eat in Delayed Periods
अगर आपको पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं, तो यह भी चिंता का विषय हो सकता है। हर महीने पीरियड्स का समय पर आना बहुत जरूरी होता है। पीरियड्स देरी से आते हैं, तो आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान देना चाहिए। पीरियड्स को रेगुलर करने के लिए आप अदरक, कच्चे पपीते का सेवन कर सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ पीरियड्स को उत्तेजित करते हैं। साथ ही, हार्मोन्स को नियंत्रित करते हैं। इनके अलावा, पीरियड्स को समय पर लाने के लिए आप पालक, दाल, सूरजमुखी के बीज और हरी पत्तेदार सब्जियों को भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। तनाव, वजन बढ़ना, पीसीओएस या थायराइड आदि की वजह से पीरियड्स में देरी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- पीरियड्स में होता है तेज दर्द, तो राहत पाने के लिए डाइट में करें इन 6 चीजों का सेवन
हैवी ब्लीडिंग- What to Eat in Heavy Periods
कई महिलाओं को पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग होती है। इसकी वजह से उन्हें दर्द से भी ज्यादा परेशान होना पड़ता है। हार्मोनल असंतुलन, फाइब्रॉइड और थायराइड विकारों के कारण हैवी पीरियड्स की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में आयरन से भरपूर फूड्स जैसे पालक, चुकंदर, दाल और कद्दू के बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही, खट्टे फलों का सेवन भी जरूर करें। अलसी के बीजों का सेवन करने से भी लाभ मिलेगा। इससे सूजन कम होगी और हार्मोन को संतुलित करने में मदद मिलेगी। इन फूड्स का सेवन करने से ब्लड फ्लो को कम करने में मदद मिल सकती है।
Images: Freepik
Read Next
नाश्ते में खाते हैं दूध और ओट्स? जानें क्या यह कॉम्बिनेशन सभी लोगों के लिए होता है फायदेमंद
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version