Expert

नाश्ते में खाते हैं दूध और ओट्स? जानें क्या यह कॉम्बिनेशन सभी लोगों के लिए होता है फायदेमंद

कई लोग नाश्ते में ओटमील यानी दूध में ओट्स डालकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या यह कॉम्बिनेशन हर किसी के लिए हेल्दी होता है?   
  • SHARE
  • FOLLOW
नाश्ते में खाते हैं दूध और ओट्स? जानें क्या यह कॉम्बिनेशन सभी लोगों के लिए होता है फायदेमंद

Is Oats Milk Good For Everyone: ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। इसलिए यह हैवी होने के साथ हेल्दी भी होना चाहिए। अगर फिटनेस फ्रिक की बात करें, तो इनका ब्रेकफास्ट हमेशा फिक्स्ड होता है। नाश्ते में कई लोग ओवरनाइट ओट्स या ओटमील लेना पसंद करते हैं। इस मील में दूध में ओट्स डालकर रख दिया जाता है। सुबह इसमें ड्राई फ्रूटस और अन्य फ्रूटस बनाकर खाया ता है। कुछ लोगों के लिए यह उनका डेली ब्रेकफास्ट होता है। दूसरों को देखकर काफी लोग ओटमील को अपना ब्रेकफास्ट ऑप्शन बना लेते हैं। लेकिन क्या नाश्ते में ओटमील लेना हर किसी के लिए सेफ होता है? इस बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल (गुरुग्राम) से हेड और चीफ ऑफ न्यूट्रिशन व न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन  परमीत कौर से। 

oats

नाश्ते में दूध और ओट्स खाना क्या हर किसी के लिए हेल्दी है? Is Milk and Oats a Good Breakfast Option For Everyone

एक्सपर्ट के मुताबिक नाश्ते में दूध और ओट्स खाना हर किसी के लिए सेफ और हेल्दी है। लेकिन यह निर्भर करता है आपकी हेल्थ कंडीशन और आप इसमें क्या-क्या चीजें एड कर रहे हैं। ब्लड शुगर या डाइजेस्टिव सिस्टम से जुड़ी परेशानी में कुछ लोग ओट्स अवॉइड करते हैं। लेकिन अगर आपको  ब्लड शुगर या अन्य किसी हेल्थ कंडीशन में ओट्स खाना मना नहीं है, तो यह आपके लिए हेल्दी ऑप्शन है। इसके साथ ही आप इसमें नेचुरल चीजें जैसे फ्रूटस, नट्स या शहद एड कर रहे हैं या कुछ और इससे भी फर्क पड़ता है। 

इसे भी पढ़ें- रातभर दूध में भिगोकर रखें ओट्स, सुबह इसे खाने से मिलेंगे कई फायदे

नाश्ते में दूध और ओट्स खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं? Benefits of Eating Oats and Milk In Breakfast

एनर्जी लेवल बूस्ट होता है- Boost Energy Level

नाश्ते के समय हमें कुछ ऐसा चाहिए होता है जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहे और सुस्ती महसूस न हो।ओटमील इसलिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट है। जब दूध के साथ ओट्स का सेवन किया जाता है, तो यह बैलेंस्ड मील की तरह काम करता है। इसके सेवन से जल्दी भूख नहीं लगती और ब्लड शुगर मेंटेन रहती है। ब्लड शुगर मेंटेन रहने से एनर्जी लेवल भी मेंटेन रहता है। 

वेट मेंटेन रहता है- Maintain Weight

ओट्स और मिल्क हैवी फूड कॉम्बिनेशन है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है। इसे खाने के बाद आप अगले मील में कम कैलोरी इंटेक करते हैं। इससे आपका ओवरऑल कैलोरी इंटेक कम होता है और वेट मेंटेन रखने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें- दूध में ओट्स और ड्राई फ्रूट्स मिलाकर खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें खाने का सही तरीका

बैलेंस्ड मील ऑप्शन- Balanced Meal

दूध के साथ ओट्स मिलाने पर यह एक बैलेंस्ड मील बन जाता है। इसमें हेल्दी फैट्स, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन बराबर मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से मसल्स को हील होने में मदद मिलती है। वहीं दूध में कैल्शियम और विटामिन डी होता है जिससे बोन हेल्थ को फायदा होता है। 

पोषक तत्वों से भरपूर- Nutritious 

ओट्स में फाइबर खासकर बीटा-ग्लूकन काफी अधिक मात्रा में होता है। ये कोलेस्ट्रॉल कम करता है और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन्स और मिनरल्स भी होते हैं। ये सभी पोषक तत्व संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। 

अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसे ब्रेकफास्ट ऑप्शन बनाएं। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।  

Read Next

क्या वाकई कोई भी सर्जरी करवाने के बाद चावल नहीं खाना चाहिए? डॉक्टर से जानें

Disclaimer