Can we eat pineapple on empty stomach in Hindi: अनानास खाना स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होता है। अनानास में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें खाने से आपकी इम्यूनिटी बढ़ने के साथ ही साथ पाचन तंत्र पर भी अच्छा असर पड़ता है। कुछ लोग अनानास को खाली पेट खाते हैं। खाली पेट अनानास खाना भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, इसे हमेशा सीमित मात्रा में खाना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा अनानास खाते हैं तो इससे सेहत को कई नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं।
इसे ज्यादा मात्रा में खाना आपके लिए पेट में जलन, गैस और कई बार अपच जैसी समस्या हो सकती है। अनानास को आप अपनी रेगुलर डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप पहली बार अनानास खा रहे हैं तो ऐसे में एक्सपर्ट से इसकी मात्रा जान लेना एक सही विकल्प हो सकता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाना कई बार एलर्जी का भी कारण बन सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने दिल्ली की डाइटिशियन प्राची छाबरा से बातचीत की। (Kya Khali Pet Pineapple Kha Sakte Hain) -
खाली पेट अनानास खाने के फायदे
- खाली पेट अनानास खाना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से लाभकारी हो सकता है।
- खाली पेट अनानास खाने से पाचन तंत्र हेल्दी रहता है, जिससे गैस, अपच आदि जैसी समस्याएं कम होती हैं।
- खाली पेट अनानास खाने से शरीर में सूजन कम होती है।
- अगर आप वजन घटाने के लिए अनानास (How to Eat Pineapple for Weight Loss) खा रहे हैं तो भी यह काफी लाभकारी हो सकता है।
- इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए भी आप खाली पेट अनानास खा सकते हैं।
- खाली पेट अनानास खाना हड्डियों और जोड़ों के लिए भी काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
- इससे त्वचा पर ग्लो आने के साथ ही साथ एक्ने और झुर्रियों से भी राहत मिल सकती है।

खाली पेट अनानास खाने के नुकसान
- खाली पेट अनानास खाने के भी कुछ नुकसान हो सकते हैं।
- अगर आप सुबह खाली पेट अनानास खाते हैं तो इससे हार्टबर्न और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- खाली पेट और ज्यादा अनानास खाने से कई बार मुंह में छाले होने की भी समस्या हो सकती है।
- ऐसे में कई बार पेट से जुड़ी समस्याएं (How to Prevent Stomach Problems) जैसे गैस, अपच और पेट फूलने आदि का भी सामना करना पड़ सकता है।
- इससे कई बार दांतों में सेंस्टिविटी होने के साथ-साथ दांतों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी देखने को मिल सकती है।
- ऐसे में कुछ मामलों में डायरिया, उल्टी और मतली जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।
टॉप स्टोरीज़
क्या खाली पेट अनानास खा सकते हैं?
डाइटिशियन के मुताबिक खाली पेट अनानास खाना एक फायदेमंद और हेल्दी विकल्प हो सकता है। खाली पेट अनानास खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आप खाली पेट ज्यादा मात्रा में अनानास खाते हैं तो इसका कई बार नकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिल सकता है। आमतौर पर सुबह खाली पेट अनानास का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। लेकिन, अगर आपको खाली पेट अनानास खाने के बाद किसी प्रकार की समस्या जैसे गैस, उल्टी और अपच आदि जैसी समस्या हो रही है तो ऐसे में आपको खाली पेट अनानास खाने से परहेज करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में जरूर खाएं अनानास, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
अनानास किसे नहीं खाना चाहिए?
- कुछ लोगों को अनानास खाने से परहेज करना चाहिए।
- अगर आप गर्भवती महिला हैं तो ऐसे में आपको अनानास खाने से परहेज करना चाहिए।
- अल्सर के मरीजों को भी सुबह खाली पेट अनानास का सेवन करने से बचने की जरूरत है।
- अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो ऐसे में भी अनानास का सेवन करने से बचें। क्योंकि, अनानास का ग्लाइसेमिक इंडेक्स थोड़ा ज्यादा होता है।
- त्वचा पर होने वाली एलर्जी से परेशान होने पर भी आपको अनानास का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
FAQ
रोज सुबह अनानास खाने से क्या होगा?
रोजाना सुबह के समय अनानास खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से डायबिटीज के रोगियों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है साथ ही हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी कम होती हैं।अनानास खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
अनानास खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या नाश्ते में हो सकता है। आमतौर पर इसे भोजन करने के बाद खाने से परहेज करें।अनानास के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?
अनानास के साथ आपको डेयरी फूड्स और हाई प्रोटीन वाले फूड्स खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करना कई बार स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।