Doctor Verified

Shilajit Benefits For Women: महिलाओं के लिए वरदान है शिलाजीत, खाने से यौन क्षमता में होता है सुधार

Does Shilajit improve sexual health of Women: पुरुषों की यौन क्षमता बढ़ाने के लिए शिलाजीत का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। लेकिन क्या शिलाजीत महिलाओं के यौन स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
Shilajit Benefits For Women: महिलाओं के लिए वरदान है शिलाजीत, खाने से यौन क्षमता में होता है सुधार


Does Shilajit improve sexual health of Women: शिलाजीत को आयुर्वेद में बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक और आयुर्वेदिक औषधि माना गया है। हजारों वर्षों से आयुर्वेदाचार्य शिलाजीत का इस्तेमाल पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कर रहे हैं। लेकिन आजकल यह चर्चा का विषय बन रहा है कि क्या शिलाजीत महिलाओं के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बना सकता है? इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करेंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने दिल्ली के दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्ट और आयुर्वेदिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा से बात की।

शिलाजीत क्या है- What is Shilajit

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि शिलाजीत एक काली-भूरी रंग की गाढ़ी राल जैसा प्राकृतिक पदार्थ है। गाढ़े भूरे रंग का दिखने वाला यह पदार्थ पहाड़ी चट्टानों से निकाला जाता है। आयुर्वेद में शिलाजीत का प्रयोग पिछले कई सदियों से शक्तिवर्धक औषधि के रूप में होता आ रहा है। शिलाजीत का इस्तेमाल सिर्फ सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः क्या सेक्स के बिना क्लैमाइडिया हो सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर

क्या शिलाजीत महिलाओं के लिए फायदेमंद है- Is Shilajit good for women? 

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, पारंपरिक रूप में शिलाजीत को पुरुषों के स्वास्थ्य के जोड़कर देखा जाता है। लेकिन आधुनिक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि शिलाजीत महिलाओं की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।

Shilajit-Benefits-For-Women-inside2

1. हार्मोनल संतुलन- Shilajit Hormonal Balance

शिलाजीत का सेवन पिट्यूटरी ग्रंथि और हार्मोन गतिविधियों पर पॉजिटिव असर डालता है। महिलाएं शिलाजीत का सेवन करें, तो इससे एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन जैसे प्रमुख हार्मोन संतुलित रहते हैं। हार्मोन संतुलन होने से महिलाओं का पीरियड सर्कल नियमित होता है। इससे बांझपन, गर्भधारण की परेशानी नहीं होती है।

2. यौन इच्छा बढ़ाता है- Shilajit increases sexual desire 

शिलाजीत में मौजूद फुलविक एसिड और खनिज शरीर की कोशिकाओं में ऊर्जा पहुंचाते हैं। यह महिलाओं में थकान और तनाव को कम करता है, जिससे उनकी यौन इच्छा में तेजी आती है।

इसे भी पढ़ेंः क्या दोनों किडनी खराब होने के बाद भी जिंदा रह सकता है इंसान?

3. शारीरिक एनर्जी बढ़ाए- Shilajit increases physical energy

महिलाएं जब शारीरिक और मानसिक तौर पर जब थकान महसूस करती हैं, तो इससे उनके हार्मोन प्रभावित होते हैं। इस स्थिति में शिलाजीत का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। शिलाजीत खाने से तनाव भी कम होता है।

4. ओवुलेशन और गर्भधारण में आसानी- Shilajit helps in ovulation and pregnancy

डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि आयुर्वेदिक ग्रंथों में शिलाजीत को गर्भ वर्धक और बीज सुधारक माना गया है। महिलाएं शिलाजीत का सेवन करें, तो ये ओवरीज के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। इससे ओवुलेशन और गर्भधारण की संभावना में सुधार हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः ओव्यूलेशन पीरियड के कितने समय बाद संबंध बनाने से प्रेगनेंसी कंसीव होती है?

5. शुगर को करें नियंत्रित- Shilajit controls sugar

शरीर में ब्लड ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में भी शिलाजीत फायदेमंद होता है। शिलाजीत खाने से महिलाओं के शरीर का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे डायबिटीज का खतरा कम करने में मदद मिलती है। शिलाजीत में मौजूद फुलविक एसिड शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है, जो महिलाओं की यौन क्षमता को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारणों में से एक है। ये महिलाओं की यौन क्षमता को बढ़ाता है।

क्या शिलाजीत महिलाओं की यौन क्षमता में सुधार लाता है - Does Shilajit improve sexual health of Women

स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि शिलाजीत महिलाओं के शरीर में एडेप्टोजेनिक औषधि की तरह काम करता है। महिलाएं नियमित तौर पर शिलाजीत खाएं, तो इससे मूड स्थिर रहता है, नींद में सुधार करता है और मानसिक ऊर्जा को बढ़ाता है। शिलाजीत में मौजूद फुलविक एसिड शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बताते हैं। इससे महिलाओं की यौन क्षमता में सुधार आता है।

इसे भी पढ़ेंः संबंध बनाने के बाद फॉलो करें वजाइनल हाइजीन से जुड़े ये 5 न‍ियम, नहीं होगा संक्रमण

Shilajit-Benefits-For-Women-inside

महिलाएं कैसे करें शिलाजीत का सेवन- How can women consume Shilajit

महिलाएं प्रतिदिन शुद्ध शिलाजीत का सेवन 200 से 300 मिलीग्राम गुनगुने दूध या पानी के साथ कर सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाएं रात को सोने से पहले या सुबह खाली पेट शिलाजीत खाएं, तो इससे उन्हें ज्यादा फायदा मिलता है। सेक्स और हार्मोन संबंधी परेशानी से जूझ रही महिलाएं लगातार 2 से 3 महीने तक शिलाजीत खाएं तो उन्हें ज्यादा फायदे मिलता है।

किन महिलाओं को शिलाजीत खाना चाहिए- Which women should take Shilajit

  • जो महिलाएं कम यौन इच्छा से परेशान हों
  • पीरियड्स अनियमित रहने वाली महिलाएं
  • अधिक मानसिक तनाव में रहने वाली महिलएं
  • तनाव और नींद की कमी से जूझने वाली
  • पीसीओएस से परेशान रहने वाली महिलाएं।

इसे भी पढ़ेंः क्या अस्थमा की वजह से सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है? जानें डॉक्टर की राय

किन महिलाओं को शिलाजीत नहीं खाना चाहिए- Which women should not take Shilajit

हार्ट संबंधी बीमारी और हाई ब्लड प्रेशर से जूझने वाली महिलाएं

गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं

18 वर्ष से कम आयु की लड़कियां

निष्कर्ष

डॉ. चंचल शर्मा के साथ बातचीत के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि शिलाजीत केवल पुरुषों के लिए ही नहीं, बल्कि महिलाओं के यौन स्वास्थ्य और हार्मोनल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। शिलाजीत हार्मोन संतुलन, तनाव कम करने में मदद करता है। अगर आप शिलाजीत का सेवन करना चाहती हैं तो आयुर्वेदाचार्य की सलाह पर 100 प्रतिशत शुद्ध शिलाजीत का ही सेवन करना चाहिए। बाजार में मिलने वाले नकली और केमिकल युक्त शिलाजीत का सेवन करने से बचना चाहिए।

FAQ

  • औरतों को शिलाजीत खिलाने से क्या होता है?

    महिलाएं अगर शिलाजीत खाएं तो इससे उनके हार्मोन संतुलित रहते हैं। महिला शिलाजीत खाएं तो इससे शारीरिक थकान को कम करता है। इससे यौन इच्छा बनती है। आयुर्वेद के अनुसार, शिलाजीत महिलाओं की पीरियड्स संबंधी समस्याओं, मूड स्विंग्स और प्रजनन क्षमता को सुधारने में भी मदद कर सकता है।
  • शिलाजीत गर्म होता है या ठंडा?

    आयुर्वेद के अनुसार शिलाजीत की तासीर और स्वभाव गर्म होता है। शिलाजीत खाने से शरीर में उष्मा बढ़ाता है, जिससे मेटाबोलिज्म तेज होता है और एनर्जी ज्यादा होती है। गर्म तासीर होने के कारण शिलाजीत सिर्फ सीमित मात्रा में ही खाने की सलाह दी जाती है।
  • क्या शिलाजीत महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन बढ़ाता है?

    नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन पर प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, शिलाजीत महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन को असामान्य रूप से नहीं बढ़ाता, बल्कि हार्मोन को संतुलित करता है। शिलाजीत में फुलविक एसिड और मिनरल्स होते हैं, जो महिलाओं में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को मैनेज करने में मदद करते हैं।

 

 

 

Read Next

नींद न आने की समस्या में लाभकारी है सर्पगंधा, आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और उपयोग

Disclaimer