Is Shilajit Good For Women Over Fifty In Hindi: शिलाजीत के बारे में सुनते ही हममें से ज्यादातर लोग इसे पुरुष स्वास्थ्य से जोड़कर देखते हैं। यह पुरुष हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ता है और पुरुषों की कई स्वास्थ्य समस्याओं में यह फायदेमंद साबित होता है। लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि शिलाजीत गर्म होता है। इसलिए, इसका सेवन ग्रीष्म और वर्षा ऋतु में नहीं किया जाना चाहिए। जरूरत पड़ने पर इसका सेवन गर्म पानी के बजाय दूध के साथ किया जाना ज्यादा फायदेमंद होता है। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए भी शिलाजीत बहुत फायदेमंद होता है। वे भी इसका सेवन कर सकती है। हालांकि, इसका सेवन कितनी मात्रा में करना चाहिए और कब तक करना चाहिए, इस संबंध में उन्हें एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे कि शिलाजीत का सेवन 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए किस तरह फायदेमंद हो सकता है। आइए, जानते हैं रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) इस पर क्या कहते हैं।
50 से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शिलाजीत फायदे- Shilajit Benefits For Women Over 50 In Hindi
एनर्जी बूस्ट करता है (Shilajit To Boost Energy)
50 साल की उम्र तक आते-आते लगभग हर महिला को मेनोपॉज हो जाता है। हार्मोन में तेजी से गिरावट आते हैं। खासकर, एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर बहुत कम हो जाता है। ऐसे में महिलाएं थकान और कमजोरी महसूस करती हैं। वहीं, अगर इस उम्र की महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इससे उनकी एनर्जी बूस्ट हो सकती है और थकान दूर हो सकती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो एनर्जी को बूस्ट करते हैं।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे: इन 9 समस्याओं को दूर करने के लिए करें शिलाजीत का सेवन
वजन कम करने में मददगार (Shilajit For Weight Loss)
50 साल की उम्र के बाद महिलाओं के लिए वजन कम करना काफी चुनौतिपूर्ण हो जाता है। बढ़ते वजन के कारण कई महिलाओं के लिए सहज तरीके से चलने-फिरने में परेशानी खड़ी हो जाती है। यहां तक कि बैठकर उठने में भी पैरों की हड्डियों में तकलीफ हो जाती है। ऐसा बढ़ते वजन के कारण करता है। जब महिलाएं शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इससे तेजी से वजन कम करने में मदद मिलती है। कई एक्सपर्ट कहते हैं कि शिलाजीत का सेवन करने से पेट और थाइज का फैट तेजी से कम होता है। इसके लिए शिलाजीत से बने ड्रिंक्स का सेवन किया जा सकता है।
हार्ट हेल्थ में सुधार (Shilajit For Heart Health)
मेनोपॉज के बाद महिलाओं का स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आती है। उन्हें कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसमें हड्डियों का कमजोर होना और कई मेडिकल कंडीशंस शामिल हैं। यहां तक कि इस उम्र तक आते-आते महिलाओं को हार्ट से जुड़ी बीमारी का रिस्क भी बढ़ जाता है। ऐसे में शिलाजीत का सेवन करने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसमें ह्यूमिक एसिड नाम का कंपाउंड होता है, जो कि हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें - मांसपेशियों को मजबूत और कमजोरी दूर करती है शिलाजीत औषधि, जानें इसके अन्य जरूरी फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट होती है (Shilajit To Boost Immunity)
50 साल की उम्र के बाद महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर भी होने लगती है। ऐसे में वे आसानी से बीमार पड़ जाती हैं। खासकर, मौसमी बुखार उन्हें अधिक परेशान करता है। इस उम्र में सर्दी-जुकाम और खांस की समस्या अक्सर महलाओं में देखने को मिलती है। शिलाजीत का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें कई तरह के मिनरल्स पाए जाते हैं, जैसे आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ह्यूमिक एसिड आदि। साथ ही कई विटामिंस जैसे विटामिन-ए, विटामिन-बी12 आदि पाए जाते हैं। ये हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट कर मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
तनाव कम करता है (Shilajit For Stress)
आपने अक्सर देखा होगा कि मध्य उम्र तक आते-आते कई महिलाएं तनाव से घिर जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हार्मोनल बदलाव और बॉडी चेंजेस तेजी से होते हैं। पहले की तुलना में अधि कमजोरी महसूस करना और सामान्य कामों के लिए किसी और पर निर्भर रहना। यहां तक कि इस उम्र में महिलाओं की सेक्सुअल जरूरतें भी बदल जाती हैं। ये सभी कारक महिलाओं में तनाव का कारण बनते हैं। शिलाजीत के सेवन से बॉडी में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं, जो तनाव के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, कार्टिसोल का स्तर कम होता है, जिससे माइंड कूल रहता है।
इसे भी पढ़ें - दिमाग की क्षमता तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स और 3 फूड्स, मिलेगी सफलता
हड्डियों को मजबूती (Shilajit For Strong Bones)
हम इसका जिक्र पहले ही कर चुके हैं कि 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। उन्हें चलने-फिरने में भी दिक्कतें आने लगती हैं। कई महिलाओं को इस उम्र में अर्थराइटिस, जोड़ों में दर्द और ओस्टियोपोरोसिस जैसी घातक समस्याएं भी हो जाती हैं। वहीं, शिलाजीत का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर दूध के साथ इसका सेवन किया जाए, तो आपको प्रोटीन और कैल्शियम भी मिलता है। इससे सेहत में सुधार होता है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
औरतों को शिलाजीत खिलाने से क्या होता है?
महिलाओं के लिए शिलाजीत का सेवन करना अच्छा होता है। इससे उनकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है, कमजोरी और ऊर्जा की कमी जैसी परेशानियां दूर होती हैं, हड्डियों को मजबूती मिलती है और भी कई लाभ होते हैं।महिलाओं के लिए शिलाजीत के क्या नुकसान हैं?
महिलाओं को शिलाजीत का सेवन गर्मियों के मौसम में नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, अधिक मात्रा में इसका सेवन करने स्वास्थ्य को हानि हो सकती है। इसके सामान्य नुकसान की बात करें, तो इसकी वजह से पाचन संबंधी समस्या, एलर्जी हो सकती है।शिलाजीत किस उम्र में खाना चाहिए?
आमतौर पर 18 साल की उम्र के बाद शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद होता है। हालांकि, आप जब भी शिलाजीत का सेवन की शुरुआत करें, पहले अपने एक्सपर्ट से सलाह जरूर ले लें।