Expert

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे: इन 9 समस्याओं को दूर करने के लिए करें शिलाजीत का सेवन

Shilajit Benefits For Women: पुरुषों के साथ ही शिलाजीत महिलाओं के लिए भी फायदेमंद होता है। शिलाजीत खून की कमी, तनाव को दूर करने में मदद करता है। जानें कब करना चाहिए इसका सेवन-
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे: इन 9 समस्याओं को दूर करने के लिए करें शिलाजीत का सेवन


Shilajit Benefits for Women: शिलाजीत खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। महिलाएं ऑफिस, घर की दोहरी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इसका असर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। काम के बोझ के चलते महिलाओं को तनाव, अनियमित पीरियड्स, थकान, एनीमिया जैसी समस्याओं (women health problems) का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं इसका असर महिलाओं के यौन संबंध पर भी पड़ता है। ऐसे में शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद (Shilajit Benefits in Hindi) होता सकता है। सिर्फ पुरुषों ही नहीं महिलाओं के लिए शिलाजीत खाना लाभकारी (shilajit benefits for women) होता है।

 shilajit for women

महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे (shilajit benefits for women in hindi)

शिलाजीत में कैल्शियम, आयरन, जिंक और मैग्नीशियम समेत कई तत्व (shilajit me vitamins nad minerals) पाए जाते हैं। ये सभी तत्व महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इसलिए महिलाओं को शिलाजीत (Mahilaon Ke Liye Shilajit) का सेवन जरूर करना चाहिए। 

शिलाजीत क्या है? (what is shilajit) शिलाजीत को अधिकतर पुरुष खाते हैं। लेकिन महिलाएं भी इसका सेवन कर सकती हैं। शिलाजीत काले-भूरे रंग की होती है। यह चिपचिपी होता है। शिलाजीत स्वाद में कड़वा, कसैला होता है। वहीं शिलाजीत की तासीर गर्म होती है। शिलाजीत में 80 से अधिक पोषक तत्व (shilajit benefits) पाए जाते हैं। आयुर्वेदाचार्य श्रेय शर्मा से जानें महिलाओं के लिए शिलाजीत के फायदे (mahilaon ke liye shilajit ke fayde)-

1. बेहतर यौन स्वास्थ्य के लिए शिलाजीत (Shilajit for better sexual health)

तनाव, चिंता, थकान और डिप्रेशन के चलते महिलाओं में यौन संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। यौन संबंध बनाने की इच्छा को सक्रिय करने के लिए शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद (shilajit khane ke fayde) माना जाता है। दरअसल, शिलाजीत खाने से इंटिमेट पावर बढ़ती (shilajit increase intimate power) है। वैसे तो अधिकतर पुरुष इसका सेवन करते हैं, लेकिन महिलाएं भी इसका सेवन आसानी से कर सकती हैं। शिलाजीत खाने से महिलाओं के ओवुलेशन में सुधार आता है। शिलाजीत एंग्जायटी, स्ट्रेस को कम करके कामेच्छा को बढ़ाने (shilajit for women to boost stamina) में मदद करता है।

2. हड्डियों को मजबूत बनाए शिलाजीत (shilajit for strong bones)

40 साल के बाद अधिकतर महिलाओं को हड्डियों में दर्द की समस्या होने लगती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को गठियां का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में महिलाएं शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं। शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants in Shilajit) मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स (free radicals) को नष्ट करते हैं और समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। इसके साथ ही शिलाजीत में कैल्शियम  (calcium in shilajit) भी पाया जाता है। इसलिए शिलाजीत खाने से जोड़ों, हड्डियों का दर्द काफी हद तक कम होता है।

इसे भी पढ़ें - मांसपेशियों को मजबूत और कमजोरी दूर करती है शिलाजीत औषधि, जानें इसके अन्‍य जरूरी फायदे

shilajit for irregular periods

3. अनियमित पीरियड्स में शिलाजीत (is shilajit good for periods)

आजकल इरैगुलर या अनियमित पीरियड्स महिलाओं में एक गंभीर समस्या बन गई है। अधिकतर महिलाएं इस समस्या का सामना कर रही हैं। इरैगुलर पीरियड्स (irregular periods) का महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में शिलाजीत का सेवन करना काफी लाभदायक होता है। शिलाजीत को रोज खाने से मासिक धर्म (periods me shilajit khane ke fayde) नियमित होते हैं, गर्भधारण में भी आसानी होती है। इससे अनियमित पीरियड्स (Irregular Periods) की समस्या दूर होती है।

4. तनाव-एंग्जायटी दूर करे शिलाजीत (shilajit for stress)

आजकल अधिकतर महिलाएं तनाव, चिंता, डिप्रेशन और एंग्जायटी से जूझ रही हैं। शिलाजीत खाना (shilajit khane ke fayde) इन सभी समस्याओं को दूर करने का एक बेहतरीन उपाय है। शिलाजीत मन को शांत करने, तनाव को दूर करने में मदद करता है। शिलाजीत स्ट्रेस हार्मोन के उत्पादन को रोकता है और हैप्पी हार्मोन्स का निर्माण (shilajit produce happy hormones in hindi) करता है। इतना ही नहीं अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए भी शिलाजीत का सेवन करना फायदेमंद होता है। शिलाजीत खाने से आपको रात में नींद काफी अच्छी आती है।

5. याद्दाश्त में सुधार करे शिलाजीत (Shilajit to improve memory)

अकसर महिलाएं कोई भी समान रखने या संभालने के बाद भूल जाती है। यह याद्दाश्त में कमी या तनाव की वजह से होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं। शिलाजीत खाने से याद्दाश्त बढ़ती है, तनाव कम होता है।

इसे भी पढ़ें - दिमाग की क्षमता तेज करने और याददाश्त बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स और 3 फूड्स, मिलेगी सफलता

6. महिलाओं की ऊर्जा बढ़ाए शिलाजीत (Shilajit  increase energy level in women)

अगर आप बार-बार थकान, कमजोरी महसूस करती हैं, तो शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं। दरअसल, शिलाजीत में माइटोकॉन्ड्रिया होता है, जिसे एनर्जी का पावर हाउस (power house) माना जाता है। शिलाजीत महिलाओं की ऊर्जा बढ़ाने, एनर्जी लेवल बढ़ाने में मदद करता है। रोज रात को शिलाजीत खाने (raat me shilajit khane ke fayde) से महिलाएं अधिक ऊर्जावान, एक्टिव और एनर्जेटिक महसूस करती हैं। यह स्टेमिना बढ़ाने का जबरदस्त उपाय है।

7. कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है शिलाजीत (Shilajit stops growing cancer cells)

अगर आप शिलाजीत का सेवन करती हैं, तो इससे आपको कैंसर होने की संभावना काफी कम हो जाती है। शिलाजीत कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। दरअसल, शिलाजीत में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो फ्री रेडिकल्स कम करने का काम करते हैं।

8. शुगर लेवल कंट्रोल करे शिलाजीत (shilajit control blood sugar level)

शिलाजीत आपको तनाव मुक्त बनाने के साथ ही डायबिटीज मुक्त भी रख सकता है। शिलाजीत ब्लड में ग्लूकोज के स्तर को कम करने में मदद करता है। इसलिए शिलाजीत को डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद (shilajit good for diabetic patients) माना जाता है। लेकिन हाई ब्लड शुगर लेवल होने पर आपको डॉक्टर की सलाह पर ही शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। शिलाजीत ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

shilajit for women health

9. खून की कमी दूर करे शिलाजीत (anemia in women)

एनीमिया यानी शरीर में आयरन या खून की कमी। अधिकतर महिलाओं को एक समय के बाद एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है, जिससे महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन इस स्थिति में शिलाजीत खाना लाभकारी होता है। शिलाजीत एनीमिया पीड़ित महिलाओं की सेहत में सुधार करता है। शिलाजीत हीमोग्लोबिन लेवल, रेड ब्लड सेल्स (Red blood cells) में वृद्धि करता है।

शिलाजीत का सेवन कैसे करें? (how to consume shilajit)

शिलाजीत का सेवन करके महिलाएं अपनी कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को दूर कर सकती हैं। शिलाजीत का सेवन लिक्विड, पाउडर और कैप्सूल के रूप में किया जा सकता है। शिलाजीत को दूध के साथ लेना अधिक फायदेमंद माना जाता है। शिलाजीत का सेवन रात को अधिक लाभकारी होता है। आप डॉक्टर की सलाह पर शिलाजीत की तय मात्रा ले सकती हैं।

महिलाएं शिलाजीत का सेवन आसानी से कर सकती हैं। शिलाजीत खाने से महिलाएं (shilajit khane ke fayde) तनाव मुक्त रहती हैं, मासिक धर्म नियमित होते हैं और प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। लेकिन शिलाजीत खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Read Next

आंवला चूर्ण में शहद मिलाकर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer