Doctor Verified

कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है शिलाजीत, सेवन के दौरान जरूर बरतें सावधानी

वर्तमान समय में शिलाजीत का सेवन सिर्फ पुरुषों के लिए फायदेमंद माना जाता है, जो कि गलत धारणा है। यहां जानिए, शिलाजीत के फायदे, नुकसान और सावधानियों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करता है शिलाजीत, सेवन के दौरान जरूर बरतें सावधानी

आज के समय में शिलाजीत का नाम आते ही लोगों को लगता है कि ये सिर्फ पुरुषों के लिए है और इसका सेवन सेक्स टाइम और स्टेमिना बढ़ाने के लिए किया जाता है। अगर आप भी अब तक ऐसा सोचते थे, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आपकी राय बदल सकती है। शिलाजीत एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसे प्राचीन काल से शरीर की ताकत और एनर्जी को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जाता है। यह एक प्राकृतिक रेजिन (गोंद) है, जो मुख्य रूप से हिमालय और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। शिलाजीत के फायदों के बारे में बहुत कुछ कहा जाता है, लेकिन इसके बारे में कई सवाल भी लोगों के मन में उठते हैं। क्या शिलाजीत हर किसी के लिए सुरक्षित है? क्या इसे महिलाएं भी ले सकती हैं? क्या शिलाजीत का सेवन केवल पुरुषों के लिए है? शिलाजीत खाने से क्या-क्या फायदे होते हैं? रोजाना शिलाजीत खाने से क्या होता है? क्या शिलाजीत को रोज लेना ठीक है? क्या शिलाजीत टाइमिंग बढ़ाता है? महिलाओं को शिलाजीत खाने से क्या फायदा होता है? और सबसे जरूरी सवाल, शिलाजीत का सेवन कैसे करें?

'आरोग्य विद आयुर्वेद' (Arogya with Ayurveda) स्पेशल सीरीज में आज हम शिलाजीत बारे में जानेंगे। इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की है।

शिलाजीत कहां पाया जाता है? - How Do We Get Shilajit

आयुर्वेद में शिलाजीत को एक जरूरी औषधि माना जाता है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार शिलाजीत पर्वत से प्राप्त होने वाली एक प्रकार की प्राकृतिक रेजिन (गोंद) है। यह मुख्य रूप से हिमालय, कश्मीर और अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में पाया जाता है। शिलाजीत के दो प्रमुख प्रकार होते हैं: काला शिलाजीत, जो हिमालयन रेंज से प्राप्त होता है और सफेद शिलाजीत, जो दक्षिण भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: हल्दी-शिलाजीत वाला दूध पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

आयुर्वेद में शिलाजीत को 'रसायन' और 'वाजीकरण' के रूप में माना गया है, जिसका अर्थ है कि यह शरीर की ऊर्जा और क्षमता को बढ़ाता है।

शिलाजीत के फायदे - What Are The Benefits Of Shilajit

  1. शिलाजीत का सेवन शरीर को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है। यह विशेष रूप से शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में सहायक होता है।
  2. शिलाजीत का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। यह शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत (Does shilajit increase immunity) देता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, यह अश्वगंधा के बराबर इम्यूनिटी बढ़ाने में सक्षम है।
  3. आयुर्वेद में शिलाजीत को आयु बढ़ाने के रूप में भी जाना जाता है। यह शरीर के सभी सप्तधातुओं को पोषित करके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। शिलाजीत का नियमित सेवन शरीर की कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की गति को रोकता है।
  4. शिलाजीत के सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को गर्म रखता है और इंसुलिन के स्तर को भी नियंत्रित करता है।

इसे भी पढ़ें: बॉडीबिल्डिंग करने वालों के लिए बहुत फायदेमंद है शिलाजीत, जल्दी बॉडी बनाने के लिए ऐसे करें सेवन

शिलाजीत का सेवन कैसे करें? - How To Use Shilajit For Best Results

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार शिलाजीत का सेवन किसी भी व्यक्ति को संतुलित मात्रा में करना चाहिए। यदि आप जवान हैं तो आपको प्रतिदिन 2 ग्राम शिलाजीत का सेवन करना चाहिए। बच्चों को यह केवल आधा ग्राम देना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को डॉक्टर की सलाह पर 1 ग्राम से अधिक शिलाजीत का सेवन नहीं करना चाहिए। शिलाजीत का सेवन आप दूध, चाय या कॉफी में डालकर भी कर सकते हैं। यह शरीर को गर्म करने में मदद करता है, विशेषकर सर्दियों में। हेमंत और शिशिर ऋतु में शिलाजीत का सेवन सही मात्रा में बच्चों से लेक बुजुर्गों तक सभी (Is shilajit good for everyone) कर सकते हैं।

Shilajit Uses

इसे भी पढ़ें: शिलाजीत, अश्वगंधा और खजूर के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, थकान होगी दूर

असली शिलाजीत का करें सेवन - Consume real Shilajit

बाजार में शिलाजीत की कई प्रकार की किस्में उपलब्ध हैं, लेकिन शिलाजीत को खरीदते समय यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि वह शुद्ध और अच्छी क्वालिटी का हो। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा की सलाह है कि केवल प्रमाणित और विश्वसनीय कंपनियों से ही शिलाजीत खरीदें। आज के समय में शिलाजीत बाजार में निकली भी मिलता है। सड़क और गलियों में मिलने वाला शिलाजीत नहीं लेना चाहिए। कई गलत लोग इसमें अलग-अलग तरह की चीजों को मिलाकर बेचते हैं जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन तरीकों से करें शिलाजीत का सेवन, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

शिलाजीत के साइड इफेक्ट्स - Shilajit Side Effects

शिलाजीत एक शक्तिशाली औषधि है, इसलिए इसका सेवन उचित मात्रा में करना जरूरी है। यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए, तो कुछ साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। अगर आप इसका सेवन ज्यादा मात्रा में कर लेते हैं तो शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। गर्भवती महिलाओं को शिलाजीत का सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या शिलाजीत खाने से वाकई बढ़ती है पुरुषों की यौन शक्ति? जानें एक्सपर्ट की राय

शिलाजीत का सेवन किसे करना चाहिए?

  • जो लोग शारीरिक या मानसिक थकान महसूस करते हैं, उनके लिए शिलाजीत एक बेहतरीन उपाय है। यह शरीर में ऊर्जा का संचार करता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए शिलाजीत अत्यधिक लाभकारी है, क्योंकि यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है।
  • शिलाजीत का सेवन बढ़ती आयु को रोकने में सहायक होता है, क्योंकि यह शरीर के सभी सप्तधातुओं को पोषित करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है।
  • जो लोग अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं, वे शिलाजीत का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

निष्कर्ष

शिलाजीत एक बेहद और प्रभावी आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे सही मात्रा और सही तरीके से सेवन किया जाना चाहिए। इसका सेवन न केवल शारीरिक ताकत बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि यह इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए, खासकर यदि आप किसी खास बीमारी से ग्रसित हैं या गर्भवती हैं।

Read Next

क्या किशमिश खाने से पीरियड्स के दर्द से राहत मिल सकती है? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer