Running Benefits For Women Health in Hindi: हर साल 8 मार्च को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं के स्वास्थ्य, बलिदान, और जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार किया जाता है और उन्हें सम्मानित भी किया जाता है। ऐसे में आज के समय में महिलाओं के सामने सबसे बड़ा चैलेंज फिटनेस है। घर के काम, नौकरी और परिवार की देखभाल में महिलाएं खुद के लिए ठीक तरह से समय भी नहीं निकाल पाती हैं। लेकिन, उनके बेहतर स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए जरूरी है कि वे दिन के कुछ समय अपने लिए भी निकाले। महिलाओं को अक्सर अपनी फिटनेस पर ध्यान देने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है। लेकिन, अगर महिलाएं चाहे तो कुछ समय के फिजिकल एक्टिविटी की मदद से खुद को की बीमारियों से दूर रख सकती हैं। ऐसे में सिर्फ रनिंग करने यानी दौड़ने से भी महिलाओं के सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइए दिल्ली के नारायण सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के आर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. नंदन मिश्रा से जानते हैं कि महिलाओं के सेहत के लिए दौड़ने के क्या फायदे हैं? (benefits of running for women's health in hindi)
महिलाओं के लिए दौड़ने के क्या फायदे हैं? - What Are The Benefits Of Running For Women in Hindi?
डॉ. नंदन मिश्रा के अनुसार, "दौड़ना एक आसान लेकिन, काफी प्रभावी एक्सरसाइज है, जो महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह न केवल महिलाओं को फिट रखने में मदद करते हैं, बल्कि शरीर से जुड़ी अलग-अलग बीमारियों और समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।" इसलिए, दौड़ना महिलाओं की सेहत के लिए काफी फायदेमंद (benefits of running for women) होता है, जैसे-
1. वजन कंट्रोल में रहना
दौड़ने से महिलाओं के शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। खासकर उन महिलाओं के लिए यह ज्यादा फायदेमंद है, जो अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहती हैं। नियमित रूप से दौड़ने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर में ज्यादा चर्बी नहीं जमती।
2. दिल की सेहत में सुधार
दौड़ना महिलाओं के हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों का स्टेमिना बढ़ाने के लिए रनिंग करना ज्यादा अच्छा है या साइकिलिंग, करना? जानें एक्सपर्ट से
3. हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाएं
महिलाओं में बढ़ती उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस यानी हड्डियों के कमजोर होने की समस्या आम होती है। दौड़ने से हड्डियों की मजबूती बढ़ती है और मांसपेशियों को भी टोन किया जा सकता है, जिससे जोड़ों के दर्द और अन्य शारीरिक समस्याओं से भी बचाव होता है।
4. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार
आज के समय में तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याएं आम होती जा रही हैं। ऐसे में दौड़ने से एंडोर्फिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है, जिसे 'फील-गुड' हार्मोन भी कहते हैं। यह मूड को बेहतर बनाता है, आत्मविश्वास बढ़ाता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखता है।
5. पीरियड्स और हार्मोनल संतुलन
दौड़ना हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिससे अनियमित पीरियड्स की समस्या कम होती है। इसके अलावा, यह पीएमएस (प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम) के लक्षणों को भी कम कर सकता है, जैसे कि मूड स्विंग, सिरदर्द और थकान।
6. डायबिटीज और अन्य बीमारियों से बचाव
दौड़ने से महिलाओं के शरीर में इंसुलिन सेंसिटिवीटी बढ़ती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर कंट्रोल में रहता है। यह टाइप-2 डायबिटीज के जोखिम को कम करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाकर अन्य बीमारियों से बचाव करता है।
7. नींद में सुधार करें
दौड़ने से शरीर की थकान दूर होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। सुबह कुछ मिनट दौड़ने से पूरे दिन आपके शरीर में एनर्जी बनी रहती है, जिससे दिनभर के कामों को सही तरह से करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वजन कंट्रोल में रखने के लिए टहलना या दौड़ना क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
महिलाएं दौड़ने की शुरुआत कैसे करें? - How To Start Running For Beginners Female in Hindi?
- शुरुआत में धीमी गति से दौड़ें आप चाहे तो सिर्फ 10 से 15 मिनट तक दौड़ सकती हैं।
- आप धीरे-धीरे अपने दौड़ने का समय और स्पीड दोनों बढ़ा सकते हैं।
- सही जूते पहनें, ताकि पैरों पर ज्यादा दबाव न पड़े।
- दौड़ने के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखें और संतुलित डाइट लें।
- दौड़ने से पहले और बाद में स्ट्रेचिंग जरूर करें।
निष्कर्ष
दौड़ना महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह न केवल उनके शारीरिक स्वास्थ्य को मजबूत करता है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। इसलिए, हर महिला को रोजाना कम से कम 15 मिनट तक रनिंग जरूर करनी चाहिए।
Image Credit: Freepik