Expert

महिलाएं रोज सुबह 15 मिनट जरूर करें ये 4 योगासन, फिजिकली और मेंटली रहेंगी फिट

Yoga for Women's Health: अगर आप एक महिला हैं, तो अपने लिए रोज सुबह 15 मिनट जरूर निकालें। इस समय पर आप योगासन का अभ्यास कर सकती हैं। रोजाना योग करने से आप फिजिकली और मेंटली हेल्दी बनी रहेंगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाएं रोज सुबह 15 मिनट जरूर करें ये 4 योगासन, फिजिकली और मेंटली रहेंगी फिट


Daily Yoga Routine for Women in Hindi: महिलाएं अपने बच्चों और घरवालों का पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन, अपनी सेहत के बारे में सोचना भूल जाती हैं। अपनी सेहत को प्राथमिकता नहीं देती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं बीमार पड़ने लगती है। उन्हें शरीर में दर्द और कई अन्य तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी एक महिला हैं, तो अपने शारीरिक और मानसिक सेहत का ध्यान जरूर रखें। फिट और हेल्दी रहने के लिए आप रोज सिर्फ 15 मिनट निकाल सकती हैं। अगर आप रोज सुबह 15 मिनट योग करेंगी, तो इससे हमेशा स्वस्थ महसूस कर सकती हैं। योगासन करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। आइए, हठ योग एक्सपर्ट प्रियंका सिंह से जानते हैं कि फिट और हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को कौन-से योगासन करने चाहिए?

फिट और हेल्दी रहने के लिए महिलाएं रोज सुबह करें योगासन

1. ताड़ासन

महिलाएं फिट और हेल्दी रहने के लिए आप ताड़ासन का अभ्यास कर सकती हैं। इस आसन को आप रोज सुबह कर सकती हैं। ताड़ासन को करना बेहद आसान है। इसे करने से शरीर की मांसपेशियां स्ट्रेच होती है। इससे रीढ़ का भी संतुलन बना रहता है। ताड़ासन करने से शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर रहती है।

  • इस आसन को करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं।
  • पैरों को एक साथ रखें और हथेलियों को शरीर के पास रखें।
  • अब गहरी सांस लें। अपने दोनों हाथों और शरीर को ऊपर की तरफ खीचें।
  • इस स्थिति में 30-40 सेकेंड तक रुकें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
  • आप इस आसन को 3 मिनट तक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इन 3 तरह की समस्याओं में फायदेमंद होता है भुजंगासन (Cobra Pose), जानें करने का तरीका

2. वृक्षासन

महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए वृक्षासन की प्रैक्टिस भी कर सकती हैं। इस आसन को करने से संतुलन बनता है। साथ ही, शारीरिक मजबूती, मानसिक शांत और आत्मविश्वास बढ़ाता है। आप पैरों को मजबूत बनाने के लिए भी आप वृक्षासन कर सकती हैं।

  • इस आसन को करने के लिए आप सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब एक पैर को मोड़ें और दूसरे पैर की जांघ पर रख दें।
  • अब अपने हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और नमस्कार की अवस्था में आ जाएं।
  • इस अवस्था में कुछ सेकेंड तक रुक जाएं। फिर धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लौट आएं।
  • आप वृक्षासन को 2-3 मिनट तक कर सकती हैं।

yoga-asanas-for-women-inside4

3. भुजंगासन

आप रोज सुबह भुजंगासन का अभ्यास भी कर सकती हैं। इस आसन को करने से पीठ दर्द से राहत मिलती है। यह तनाव को कम करता है और मन शांत होता है। भुजंगासन करने से हार्मोनल बैलेंस बना रहता है। इस आसन को करने से मांसपेशियों का दर्द दूर होता है।

  • भुजंगासन करने के लिए पेट के बल लेट जाएं।
  • अब पैरों को एक साथ में रखें। अपने हाथों को सिर के साथ में रखें।
  • इसके बाद, हथेलियों पर जोर डालते हुए छाती और सिर को ऊपर उठाएं।
  • इस स्थिति में गर्दन और पीठ को बिलकुल सीधा रखें।
  • अब 15-20 सेकेंड तक इसी अवस्था में रहें।
  • आप इस आसन को 3 मिनट तक कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ब्रेस्ट हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए इन 4 एक्टिविटीज को करें डेली रूटीन में शामिल

4. पद्मासन

पद्मासन करने से शारीरिक और मानसिक सेहत बेहतर रहती है। महिलाएं स्वस्थ रहने के लिए इस आसन को कर सकती हैं। इस आसन को करने से तनाव दूर होता है। इससे पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

  • इस आसन को करने के लिए योग मैट पर बैठ जाएं।
  • अप दोनों पैरों मोड़ें। एक पैर को दूसरे पैर की जांघ पर रखें।
  • अब अपने अंगूठे और मध्यमा उंगुली को जोड़कर ध्यान मुद्रा में बैठें।
  • अब कुछ देर तक इसी अवस्था में रहें।
  • इस अवस्था में गहरी सांस लें और छोड़ें।
  • आप इस स्थिति में 3-4 मिनट तक बैठ सकती हैं।

Read Next

एंग्जायटी कम करने के लिए अपनाएं बॉक्स ब्रीदिंग तकनीक, तनाव होगा कम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version