वृक्षासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें इसे करने का सही तरीका

Vrikshasana: रोजाना वृक्षासन करने से पैरों की मसल्स मजबूत बनती हैं। इससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। जानें, इसके फायदे और तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
वृक्षासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें इसे करने का सही तरीका


Vrikshasana Benefits In Hindi: शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित रूप से योग करना बहुत जरूरी होता है। योग का नियमित अभ्यास न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। रोज योग करने से शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे कई बीमारियों से बचाव भी होता है। वैसे तो सेहतमंद रहने के लिए आप कई योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। लेकिन आज इस लेख में हम वृक्षासन के बारे में बात करेंगे। इस आसन में व्यक्ति का शरीर वृक्ष के आकार का नजर आता है, इसलिए इस योगासन को अंग्रेजी में ट्री पोज के नाम से भी जाना जाता है। रोज वृक्षासन का अभ्यास करने से पैरों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। यह योगासन शारीरिक संतुलन के साथ ही बॉडी पॉश्चर में सुधार करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको वृक्षासन के फायदे और इसे करने का तरीका बता रहे हैं- 

वृक्षासन करने की विधि - Steps to do Vrikshasana in Hindi

  1. वृक्षासन को करना बेहद आसान है। आप इसे घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। इस करने के लिए आपको  नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
  2. वृक्षासन करने के लिए सबसे पहले दोनों योग मैट पर सीधे खड़े हो जाएं।
  3. अब अपने दाहिने पैर को घुटने को मोड़ें और दाहिने पैर के तलवे को बाएं पैर की जांघ पर सटाने का प्रयास करें।
  4. इस दौरान एड़ी ऊपर की तरफ और पंजे जमीन की तरफ होने चाहिए।
  5. बाएं पैर पर शरीर का वजन संतुलित करें और सीधे खड़े रहने की कोशिश करें। 
  6. इसके बाद लंबी और गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाकर नमस्कार की मुद्रा बनाएं।
  7. इस दौरान रीढ़ की हड्डी, कमर और सिर एक सीध में होने चाहिए। 
  8. जब तक आप अपने शरीर को नियंत्रित कर सकते हैं, उतने समय तक इस मुद्रा में बने रहें। 
  9. इसके बाद आप सांस छोड़ते हुए प्रांभिक मुद्रा में आ जाएं।
  10. इस प्रक्रिया को 4-5 बार दोहराएं।

Vrikshasana-Benefits


इसे भी पढ़ें: मंडूकासन करने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, जानें इसे करने की विधि

वृक्षासन करने के फायदे – Benefits of Vrikshasana in Hindi

  • वृक्षासन का अभ्यास करने से पैर, टखनों, जांघों, पिंडलियों और घुटनों की मांसपेशियां मजबूत होती है। 
  • यह योगासन रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
  • अगर आप इस योगासन का नियमित अभ्यास करेंगे, तो इससे पैरों में संतुलन और स्थिरता में सुधार होगा।
  • इस योगासन के अभ्यास से पैर और हाथों की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे बच्चों की लंबाई बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
  • वृक्षासन के नियमित अभ्यास से दिमाग को स्वस्थ और संतुलित रखने में मदद मिलती है।
  • सतर्कता और एकाग्रता में सुधार करने के लिए  इस योग के अभ्यास को फायदेमंद माना जाता है।
  • वृक्षासन मूड को बेहतर बनाने और तनाव से राहत देने में फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: गर्दन के पीछे निकल आया है कूबड़? रोज करें ये 5 योगासन

वृक्षासन योग की सावधानियां – Precautions For Vrikshasana in Hindi

  • शुरुआत में किसी भी प्रकार के योगासन का अभ्यास किसी विशेषज्ञ की निगरानी में करना चाहिए।
  • अगर आप ओवरवेट हैं यानी आपका वजन काफी ज्यादा है, आपको इस आसान को करने से बचना चाहिए।
  • गठिया, माइग्रेन, अनिद्रा और रक्तचाप की समस्या से ग्रसित लोगों को इस आसन को नहीं करना चाहिए।
  • जिन लोगों को वर्टीगो यानी चक्कर आने की समस्या होती है, उन्हें भी इस योगासन का अभ्यास करने से बचना चाहिए।
  • गर्भावस्था में इस योगासन का अभ्यास किसी विशेषज्ञ की निगरानी में ही करना चाहिए।

Read Next

स्ट्रैप (पट्टे) के साथ रोज करें ये 3 योगासन, रहेंगे सेहतमंद

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version