Frog Pose Benefits: महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करता है फ्रॉग पोज, जानें करने का सही तरीका

फ्रॉग पोज करने से महिलाओं की कई समस्याएं कम हो सकती हैं। आइये एक्सपर्ट से जानते हैं फ्रॉग पोज करने के फायदे और इसे करने के सही तरीके के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Frog Pose Benefits: महिलाओं की कई समस्याओं को दूर करता है फ्रॉग पोज, जानें करने का सही तरीका


कुछ महिलाओं में अक्सर इररेगुलर पीरियड्स, हार्मोन असंतुलन, स्तन में बदलाव होने के साथ-साथ गर्भाशय से जुड़ी समस्याएं रहती हैं। इसके लिए वे अलग-अलग प्रकार के इलाज कराती हैं। इनसे बचने के लिए आपको योग और प्राणायाम करते रहना चाहिए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको फ्रॉग पोज के बारे में बताएंगे, जिसे करने से महिलाओं की कई समस्याएं कम हो सकती हैं। आइये हेल्थ कोच और योग ट्रेनर साक्षी दुबे से जानते हैं महिलाओं के लिए फ्रॉग पोज करने के फायदे और तरीके के बारे में। 

फ्रॉग पोज करने के फायदे (Frog Pose Benefits)

  • फ्रॉग पोज करना महिलाओं के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है। 
  • इस पोज को करने से मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स यानि मासिक धर्म के दौरान होने वाली ऐंठन कम होती है। 
  • इस पोज को करने से गर्भाशय की लाइनिंग यानि एंडोमेट्रियम की ग्रोथ होती है। 
  • फ्रॉग पोज का अभ्यास करने से शरीर के निचले हिस्से और पेल्विक फ्लोर का ब्लड फ्लो बढ़ता है। 
  • इस पोज को करने से महिलाओं की मेंटल और इमोश्नल हेल्थ बेहतर रहती है। 
  • इसे करने से हिप्स की मोबिलिटी बढ़ने के साथ ही ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में भी मदद मिलती है। 
  • इस आसन को करने से महिलाओं में कमर दर्द की समस्या भी कम होती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Dubey | Yoga Teacher (@yog_sakshi)

फ्रॉग पोज करने का सही तरीका (How to do Frog Pose)

  • इस पोज को करने के लिए आपको जमीन पर पेट के बल लेटना है। 
  • इसके बाद पैरों को पीछे से लाते हुए कूल्हों पर लगाएं। अब बाएं हाथ से बाएं पैर का अंगूठा पकड़ने की कोशिश करें। 
  • अब आपको इसी तरह दाएं हाथ से दाएं पैर के अंगूठे को पकड़ना है। आप चाहें तो पेट के नीचे तकिया का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • अब सिर और छाती को ऊपर की ओर उठाएं।
  • आप चाहें तो इस दौरान दोनों पैरों को कमर के साइड में भी रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - आपको फिट रखने के साथ तरोताजा भी रखती है फ्रॉग जंप एक्सरसाइज, जानें करने का तरीका

किसे नहीं करना चाहिए यह पोज (Who Should not do Frog Pose)

  • अगर आप किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं तो ऐसे में इस पोज का अभ्यास करने से बचें। 
  • अगर हाल ही में आपकी सर्जरी हुई है तो कुछ समय तक इस आसन को करने से परहेज करें। 
  • प्रेग्नेंट महिलाओं को भी फ्रॉग पोज का अभ्यास रने से बचना चाहिए। 

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है पपी योग, योग गुरु से जानें इसे करने का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version