अपने आपको हमेशा फिट रखने के लिए अक्सर लोग कई तरह की एक्सरसाइज करते रहते हैं जिससे की वह हमेशा अपने आपको स्वस्थ देख सके। हम सब जानते हैं कि एक्सरसाइज करना हमारे लिए काफी बेहतर है जो हमे स्वस्थ रखने के साथ-साथ ताजा भी रखता है। लेकिन कई लोग एक्सरसाइज तो करते हैं लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता कि कौन-सी एक्सरसाइज उनके लिए बेहतर है।
एक्सरसाइज करना एक बहुत बड़ा विषय है, हमारे स्वास्थ्य के लिए कौन-सी एक्सरसाइज ठीक है ये जानना बहुत जरूरी है। आपको अपने वर्कआउट रूटीन में उन एक्सरसाइज को शामिल करना बहुत जरूरी है जो आपके लिए और आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो। कई बार छोटी सी एक्सरसाइज ही हमारे लिए वरदान की तरह होती है। ऐसी ही एक एक्सरसाइज है जिसे आपको अपने वर्कआउट रूटीन में शामिल करना चाहिए। फ्रॉग जम्प एक ऐसी एक्सरसाइज है जो आसान होने के साथ-साथ आपको पूरी तरह से एक्टिव भी रखने में मदद करेगी।
फ्रॉग जम्प कोई बहुत मुश्किल या बहुत बड़ी एक्सरसाइज नहीं है, ये काफी आसान एक्सरसाइज है जो आप मस्ती करते हुए कर सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा कुछ नहीं करना बस आपको एक मेंढक की तरह कूदना है जो आपके लिए एक एक्सरसाइज का रूप है। ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकती है।
क्या है फ्रॉग जम्पिंग एक्सरसाइज?
फ्रॉग जम्पिंग एक्सरसाइज में बस आपको एक मेंढ़क की तरह कूदना है। इससे शरीर का पूरा भार आपके शरीर के नीचे हिस्से पर पड़ता है। इस एक्सरसाइज के लिए आपको किसी भी तरह की मशीन की जरूरत नहीं पड़ती। जरूरी नहीं कि इस एक्सरसाइज को आप जिम में ही करें, इस एक्सरसाइज को आप अपने घर पर भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोइंग मशीन पर एक्सरसाइज करने से होते हैं कई फायदे, बॉडी मसल्स भी होते हैं मजबूत
फ्रॉग जम्पिंग एक्सरसाइज के फायदे
- फ्रॉग जम्प एक्सरसाइज एक तरह की प्लायोमेट्रिक एक्सरसाइज है। फ्रॉग जम्पिंग एक्सरसाइज आपके शरीर में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को बर्न करने का काम करती है। जिससे की आपका वजन कम होता है।
- ये आपकी कलाई और जोड़ों को मजबूत करने का काम करती है। इसके साथ ही ये आपके शरीर के मसल्स को भी मजबूत करने में आपकी मदद करती है।
- फ्रॉग जम्पिंग आपके ह्दय के लिए भी फायदेमंद है। इसको करने से आपका कमर के नीचे का दर्द भी दूर होता है और पैरों के दर्द से भी छुटकारा पाया जा सकता है। अगर आपको भी कमर के नीचे वाले हिस्से में दर्द रहता है तो आप भी इस एक्सरसाइज का अपनी डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं।
- फ्रॉग जम्पिंग एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में सही तरीके से ब्लड रेगुलेट होता है।
- जो लोग दोड़ते हैं उनके लिए ये एक्सरसाइज काफी हद तक फायदेमंद है। फ्रॉग जम्प एक्सरसाइज से स्टेमिना भी बढ़ता है। इसके साथ ही पैरों के मसल्स भी काफी मजबूत होते हैं जिससे की रनिंग अच्छे से हो पाती है।
इसे भी पढ़ें: इन 5 एक्सरसाइज से घर में बनाएं सिक्स पैक एब्स, जानें तरीका
फ्रॉग जम्प करने का सही तरीका
Step 1- सबसे पहले आप फ्लोर पर सीधे खड़े हो जाएं।
Step 2- फ्लोर पर मेंढक की तरह बैठ जाएं और अपनी दोनों हथेली को जमीन पर रखने की कोशिश करें।
Step 3- धीरे-धीरे मेंढक की तरह कूदने की कोशिश करें।
शुरुआत में कई लोग इस एक्सरसाइज को करते समय अपना बैलेंस खो देंगे लेकिन रोजाना इस एक्सरसाइज को करने से धीरे-धीरे आपको आदत पड़ जाएगी।
Read More Article On Exercise and Fitness In Hindi